हमने शोहदों को ठीक किया, जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया: CM Yogi Adityanath

Edited By Purnima Singh,Updated: 02 Jun, 2026 06:02 PM

cm yogi adityanath statement

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने शोहदों को ठीक किया है और जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया। अपराधियों और असामाजिक तत्वों का जिक्र करते हुए उन्होंने यहां कहा, ''हमने इन 'शोहदे' (उपद्रवियों) को ठीक...

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने शोहदों को ठीक किया है और जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया। अपराधियों और असामाजिक तत्वों का जिक्र करते हुए उन्होंने यहां कहा, ''हमने इन 'शोहदे' (उपद्रवियों) को ठीक कर दिया है। जो नहीं सुधरे, जिन्होंने बातों से नहीं सुनी, उन्होंने आखिरकार गोलियों की बात सुनी।'' 

मुख्यमंत्री ने कहा,''पहले की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को 'कट्टा' (देशी पिस्तौल) और बमों के लिए जाना था। आज वही उत्तर प्रदेश देश की सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस मिसाइलें बना रहा है।'' एक बयान के मुताबिक मंगलवार को यहां 424 करोड़ रुपये की 278 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर अब पिछड़ेपन की पहचान नहीं, बल्कि बुलेट स्पीड से आगे बढ़ते नए उत्तर प्रदेश का प्रतीक बन रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम के पुत्र कुश, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की तपोभूमि कुशीनगर आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि 9-10 वर्ष पहले यह जनपद पहचान के संकट, इंसेफेलाइटिस, माफिया राज, भूख, बेरोजगारी और अव्यवस्था से जूझ रहा था, खनन माफिया का आतंक था, किसान शोषण का शिकार था, उपज का उचित मूल्य नहीं मिलता था, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं बदहाल थीं तथा फाजिलनगर व कसया क्षेत्र में मुसहर समुदाय के लोगों की भूख से मौत की खबरें आती थीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!