Agra News: पति हर सप्ताह खिलाएगा गोल-गप्पे, नहीं करेगा गिनती कि कितने खाए.... इस अनोखी शर्त के साथ घर लौटी पत्नी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Aug, 2024 01:12 PM

husband feed me gol gappas every week but will not count how many i ate

Agra News:उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां पति हर सप्ताह अपनी पत्नी को चाट खिलाने ले जाएगा, गोल-गप्पे खिलाएगा और यह भी नहीं गिनेगा कि उसने कितने गोल गप्पे खाए। इस शर्त पर शनिवार...

Agra News: (मान मल्होत्रा) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां पति हर सप्ताह अपनी पत्नी को चाट खिलाने ले जाएगा, गोल-गप्पे खिलाएगा और यह भी नहीं गिनेगा कि उसने कितने गोल गप्पे खाए। इस शर्त पर शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया। वहीं एक अन्य मामले में दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत फर्जी निकली। विवाद सूट दिलाने को लेकर हुआ था। उस मामले में भी समझौता कराया गया।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एत्मादुद्दौला की रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2023 को हुई थी। युवती एक महीने से मायके में रह रही है। पति प्राइवेट नौकरी करता है। युवती ने मारपीट और दहेज की मांग का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों को सुना गया। पति ने बताया कि पत्नी आए दिन बाहर चाट खिलाने की जिद करती है। जिसके लिए उसके पास समय नहीं होता है। जब वह कहता है तो पत्नी व्यस्त होती है।

इस अनोखी शर्त पर घर वापस लौटी पत्नी
बताया जा रहा है कि पति ने जब पत्नी से यह कहा था कि वह ज्यादा गोल गप्पे नहीं खाया करे, इसके पानी तेज मसाले होते हैं जिससे एसिड बनेगा। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। पत्नी ने आरोप लगाया कि जब वह गोल गप्पे खाती थी तो उसको पति गिनता था। जरूरत की चीज भी नहीं दिलाता था। उसे जिद करनी पड़ती थी। लेकिन अब दोनों में समझौता हो गया है। अब हर सप्ताह पति पत्नी को चाट खिलाने बाहर लेकर जाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!