मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ FSSAI का अभियान तेज, गाजियाबाद में 170 किलो खोया और पनीर किए नष्ट

Edited By Ramkesh,Updated: 15 Aug, 2026 03:03 PM

fssai intensifies campaign against adulterated food items destroys 170 kg of kh

देशभर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए पनीर और करीब 170 किलोग्राम खोया मौके पर ही नष्ट कर...

गाजियाबद: देशभर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए पनीर और करीब 170 किलोग्राम खोया मौके पर ही नष्ट कर दिया। आप को बता दें कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के लिए राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। अभियान के तहत संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने लिए जा रहे हैं और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।

मिलावट के खिलाफ सख्त निगरानी
FSSAI के निर्देशों के तहत राज्यों में खाद्य सुरक्षा विभाग बाजारों, दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का उद्देश्य मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना है। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की है। विभाग की ओर से साफ किया गया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!