राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

Edited By Nitika,Updated: 16 Dec, 2019 08:03 AM

ec took cognizance of rahul gandhi statement

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रेप इन इंडिया वाले बयान पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ने झारखंड के गोड्डा और साहिबगंज में राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण की रिपोर्ट मांगी है।

रांचीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रेप इन इंडिया वाले बयान पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ने झारखंड के गोड्डा और साहिबगंज में राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण की रिपोर्ट मांगी है। वहीं अब राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती है। 

आयोग के सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के इस बयान को लेकर केंद्रीय महिला अधिकारिता एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। उस शिकायत के मद्देनजर झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आयोग इस बारे में कोई निर्णय लेने की स्थिति में होगा। राहुल गांधी ने झारखंड में चुनावी सभा में मोदी सरकार के कार्यकाल में बलात्कार की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए कहा था कि ‘मेक इन इंडिया' अब ‘रेप इन इंडिया' हो गया है। उनके इस बयान को लेकर लोकसभा में ईरानी ने काफी हंगामा किया और इसे महिला विरोधी बताया एवं राजनीति से प्रेरित करार देते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की।

राहुल गांधी ने बीते दिनों रामलीला मैदान में अपनी पार्टी की रैली में कहा कि वह मर जाएंगे पर माफी नहीं मांगेंगे। सूत्रों का यह भी कहना है कि अभी राहुल गांधी से कोई जवाब नही मांगा गया है। इसलिए यह कहना गलत है कि उन्हें किसी प्रकार का नोटिस भेजा गया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!