54 साल के हुए CM Yogi, बर्थडे पर वाराणसी में कटा 54 किलो लड्डू से बना केक, विशेष आरती भी हुई; समर्थकों ने किया 54 पौधों का रोपण

Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Jun, 2026 01:27 PM

54 kg cake cut on cm yogi s birthday

वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के 54वें जन्‍मदिन पर समर्थकों ने लड़डू से बना, 54 किलोग्राम का केक काटा। आयोजकों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर काशी में वरद आंजनेय हनुमान मंदिर में उनके...

Varanasi News : वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के 54वें जन्‍मदिन पर समर्थकों ने लड़डू से बना, 54 किलोग्राम का केक काटा। आयोजकों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर काशी में वरद आंजनेय हनुमान मंदिर में उनके समर्थकों ने 54 किलो का लड्डू से बना केक काटा। 

इस दौरान मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिन पर लड्डू का केक काटने के साथ ही पर्यावरण दिवस को देखते हुए 54 पौधों का भी रोपण किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म पांच जून 1972 को हुआ था। 

यह भी पढ़ें : UP में हरियाली का महाअभियान, 9 सालों में 242 करोड़ पौधों का रोपण; विश्व पर्यावरण दिवस पर CM Yogi ने आवास पर लगाया आम का पौधा 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान राज्य में वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण के क्रम में अब तक 242 करोड़ पौधे लगाने के एक बड़े कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा चुका है। विश्‍व पर्यावरण दिवस-2026 के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले ही वर्ष (योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के गठन के शुरुआती वर्ष) 2017 में डबल इंजन की सरकार ने पांच करोड़ पौधरोपण का कार्य अपने हाथों में लिया था ... पढ़ें पूरी खबर ... 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!