पद से हटाए गए रघुवर दास के प्रधान सचिव, कार्मिक विभाग में किया गया स्थानांतरित

Edited By Nitika,Updated: 31 Dec, 2019 11:58 AM

transfer of secretary to raghuvar das

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल का स्थानांतरण कर उन्हें कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में पदस्थापित किया गया है।

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल का स्थानांतरण कर उन्हें कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में पदस्थापित किया गया है।

राज्य सरकार की एक अधिसूचना में बताया गया है कि 1997 बैच के भारतीय प्राशासनिक सेवा के अधिकारी सुनील कुमार वर्णवाल को पदस्थापन के लिए कार्मिक, प्राशासनिक सुधार एव राजभाषा विभाग में स्थानांतरित किया गया है। अभी उन्हें किसी विभाग का प्रभार नहीं दिया गया है।

बता दें कि वर्णवाल पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रधान सचिव थे और साथ में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार उनके पास था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!