CM रघुवर दास के ससुराल में चोरी, साले के घर से उड़ाए गहने

Edited By Jagdev Singh,Updated: 25 Aug, 2019 06:12 PM

theft cm raghubar in laws jewelry blown from brother in law s house

झारखंड में अपराधी बेखौफ हैं और किसी भी घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से मौके से फरार हो जाते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला जमशेदपुर से सामने आया है। जहां चोरों ने मुख्यमंत्री के रिश्तेदार को भी नहीं बख्शा। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के जमशेदपुर...

जमशेदपुर: झारखंड में अपराधी बेखौफ हैं और किसी भी घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से मौके से फरार हो जाते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला जमशेदपुर से सामने आया है। जहां चोरों ने मुख्यमंत्री के रिश्तेदार को भी नहीं बख्शा। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के जमशेदपुर के सोनारी के बुधराम मोहल्ला स्थित ससुराल में चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। अलमीरा से एक सोने का हार, मांग टीका, चार जोड़ा छोटा-बड़ा पायल पर हाथ साफ कर दिया। घटना रविवार तड़के 3 बजे की है।

वहीं चोर घर के पीछे से दीवार फांदकर घुसे और चोरी के बाद उसी रास्ते से निकल गए। मुख्यमंत्री के साले दीपक साहू की शिकायत पर सोनारी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मौके पर खोजी कुत्ते के साथ पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। मुख्यमंत्री के 3 साले हैं। इनमें से एक तरुण इंजीनियर हैं। पूरे परिवार के साथ वे बेंगलुरु में रहते हैं। कभी-कभार सोनारी आना-जाना होता है। सोनारी बुधराम मुहल्ला स्थित घर पर दीपक साहू रहते हैं। एक भाई सोनारी में ही अन्य मकान में रहते हैं।

PunjabKesari

इस दौरान चोरों ने तरुण साहू के हिस्से वाले घर को निशाना बनाया। कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अलमीरा का लॉक तोड़कर इसमें रखे गहने लेकर चलते बने। रविवार सुबह दीपक साहू के परिवार के लोग जगे और आंगन की ओर गए। दरवाजा खोलने लगे तो नहीं खुला। कारण दरवाजे की कुंडी पर लोहे की बोल्ट फंसी हुई थी जिसे चोरी करने वालों ने फंसा दिया था। किसी तरह बोल्ट को हटाया गया। आंगन में आने पर तरुण साहू के घर के दरवाजा पर लगा ताला टूटा देखा। कमरे की तरफ गए तो अलमीरा खुला देखा। सामान बिखरा पड़ा था। इसकी जानकारी सोनारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने चोरी की जांच शुरू की। सोनारी पुलिस के अनुसार 50 हजार की चोरी हुई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में तरुण से भी संपर्क साधा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!