झारखंड कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने सोनिया और राहुल से की मुलाकात

Edited By Nitika,Updated: 17 Jan, 2020 03:06 PM

newly elected mla of jharkhand congress met with sonia and rahul

झारखंड के हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए विधायकों ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

नई दिल्ली/रांचीः झारखंड के हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए विधायकों ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार, सोनिया और राहुल ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के बाद जल्द ही झारखंड में कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने जीत दर्ज की। झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट मिली।



 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!