झारखंड विधानसभा चुनावः बोले यूपी CM- कांग्रेस भ्रष्‍टाचार की गंगोत्री है

Edited By Ajay kumar,Updated: 17 Dec, 2019 10:42 AM

jharkhand assembly elections up cm congress is gangotri of corruption

झारखंड विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रचार में भाजपा ने अपना पूरा दम लगा कर रख दिया है। इसी क्रम में भाजपा के स्टार प्रचारक व यूपी के...

यूपी डेस्कः झारखंड विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रचार में भाजपा ने अपना पूरा दम लगा कर रख दिया है। इसी क्रम में भाजपा के स्टार प्रचारक व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जामताड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पांचवे चरण के चुनाव प्रचार  में सभा को संबोधित करने के दौरान CM योगी ने बड़ी बात कही कि कोई इरफान अंसारी जीतेगा तो अयोध्या में राम मंदिर कैसे बनेगा। यह केवल मंदिर नहीं जन भावनाओं से जुड़ा राष्ट्र मंदिर है। जिस पर भारत की आत्मा विराजमान होगी।

CM ने आगे कहा कि यह भारत की न्यायपालिका, लोकतंत्र की ताकत का एहसास दुनिया को कराएगा। आदित्‍यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों में हिंदुओं ने 176 लड़ाईयां लड़ी, इसके पीछे शिद्दत है। इसमें कई लाख हिंदू हताहत हुए रामजन्म भूमि को पाने के लिए। आज भारत के लोकतंत्र, न्यायपालिका की ताकत भाजपा की सरकार है। भाजपा है तो सुरक्षा का माहौल भी है। हम राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

कांग्रेस भ्रष्‍टाचार की गंगोत्री हैः CM
उन्‍होंने देश में तमाम कुव्‍यवस्‍थाओं के लिए कांग्रेस को जिम्‍मेवार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्‍टाचार की गंगोत्री है। देश की सुरक्षा के साथ समझौता कर इसने हिन्‍दुस्‍तान की संस्‍कृति तक से खिलवाड़ किया। भारत का हर वनवासी, आदिवासी, दलित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति गर्व से कहेगा, यह हमारे राम का मंदिर है। वहीं कांग्रेस को देश की जनता से कोई लेना देना नहीं यह बस अपनी वंशवाद को बढ़ा रहे हैं।

मोदी जी का कार्यकाल भारत माता को समर्पित है
सीएम ने कहा कि कांग्रेस हर मामले को लटकाती थी। कांग्रेस के सहयोगी थे हिंदुओं को प्रताड़ित करते थे, अपमानित करते थे। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो, यह भी मोदी जी के कार्यकाल में ही संभव हो रहा है। सीएम ने कहा कि पांच वर्ष का मोदी जी का कार्यकाल भारत माता के लिए समर्पित है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लेकर, पांच वर्ष का आगामी कार्यकाल गरीबों के साथ भारत माता की सुरक्षा के लिए, भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए मोदी जी कार्य कर रहे हैं। योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि याद करिए मोदी जी के कारण ही, जिस कांग्रेस के पाप और बेईमानी व भ्रष्टाचार के कारण, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफग़ानिस्तान से हिंदुओं, बौद्धों, सिखों को भागकर आना पड़ा था। आज नागरिकता कानून में संशोधन के कारण उन सभी को नागरिकता मिल जाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने झारखंड की रघुवर सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में पांच अस्पताल बनवाए। भाजपा सरकार ने राज्य के एक लाख युवाओं को रोजगार दिया। उज्‍ज्‍वला के जरिए माताओं और बहनों की जिंदगी आसान बनाई

आदित्‍यनाथ ने जामताड़ा की सभा में कहा कि पाक की छाती पर मूंग दलने के लिए कश्मीर से अनुच्छेद-370 को उखाड़ फेंका। अब कश्मीर में विकास होगा और कोई झारखंड का युवा, जो कश्मीर में कमाने गया है, तो वहीं जमीन लेकर बसना चाहे तो बस सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में देश की सीमाओं सुरक्षित बनाया। अब पाकिस्‍तान भूलकर भी हमें आंख नहीं दिखाता है।

नागरिकता कानून पास होने से सभी को भारत की नागरिकता मिल जाएगी। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इससे दुनिया में मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्‍त किया है। दुनिया के पीड़ितों के लिए भारत सदैव खड़ा रहा है और भाजपा ने इसी को और मजबूत किया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!