हेमंत सोरेन को मिलेगा 'चैम्पियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019', पूर्व राष्ट्रपति नई दिल्ली में करेंगे सम्मानित

Edited By Nitika,Updated: 17 Jan, 2020 11:10 AM

hemant will be awarded the  champion of change award

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में बेहतर और अनुकरणीय कार्य करने के लिए ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019'' से सम्मानित किया जाएगा।

रांची/नई दिल्लीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में बेहतर और अनुकरणीय कार्य करने के लिए ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019' से सम्मानित किया जाएगा।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी इस साल 20 जनवरी को मुख्यमंत्री सोरेन को इस अवार्ड से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित करेंगे। पुरस्कार मिलने की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह अवार्ड राज्य की जनता को समर्पित है। मैं बरहेट और दुमका की जनता को नमन करता हूं। आपने मुझे सेवा का अवसर दिया। आप सभी के सहयोग के लिए आपका आभारी हूं।

बता दें कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति केजी बालकृष्णन और उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी के द्वारा मुख्यमंत्री सोरेन का नाम 'चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019' के लिए चयनित किया गया है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!