गिरिडीह: चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने 4 लोगों को पीटा, एक की मौत, अन्य 3 घायल

Edited By Jagdev Singh,Updated: 19 Jun, 2019 01:16 PM

giridih villagers beat 4 people charges theft one killed 3 others injured

झारखंड के गिरिडीह जिले में 4 लोगों की ग्रामाणों ने चोरी के आरोप में पिटाई कर दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। वहीं घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 4 लोगों की पिटाई का यह मामला जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से सामने...

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में 4 लोगों की ग्रामाणों ने चोरी के आरोप में पिटाई कर दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। वहीं घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 4 लोगों की पिटाई का यह मामला जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां बुधुडीह में बीती रात करीब डेढ़ बजे चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने 4 लोगों को खदेड़ कर पकड़ा। पकड़े गए लोगों की ग्रामीणों ने भरदम पिटाई की जिससे एक आरोपित की मौत हो गई।

इसी दौरान ग्रामीणों की पिटाई से 3 आरोपित जख्मी हुए हैं जिसमें एक की हालत नाजुक है। तीनों घायलों को पुलिस ने राजकीय अस्पताल गांडेय में भर्ती कराया है। बाद में वहां से एक घायल को पुलिस पूछताछ के लिए थाना ले आई है। मृतक का नाम सलीम बताया जा रहा है। घायलों में बुधुडीह निवासी धोकर महतो एवं उसके पुत्र संजय यादव के अलावा तिसरी का मो. इसराइल शामिल है।

वहीं इसराइल की हालत बेहद गंभीर है। उसके खिलाफ तिसरी थाना में कई मामले दर्ज हैं। संजय यादव के बुलावे पर वह चोरी करने पहुंचा था। संजय एवं इसराइल की मुलाकात जेल में हुई थी। सभी प्रकाश मंडल के यहां चोरी करने पहुंचे थे। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि पकड़े जाने के भय से भागने के क्रम में छत से गिरकर मौत हुई है। पिटाई से मौत की बात से ग्रामीणों ने इनकार किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!