कोयला आवंटन घोटाला: पूर्व CM मधु कोड़ा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

Edited By Nitika,Updated: 22 May, 2020 06:04 PM

big shock to former cm madhu koda

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने कोयला आवंटन घोटाला में दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

दिल्ली/रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने कोयला आवंटन घोटाला में दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

कोर्ट ने पूर्व सीएम के एक कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में अपने दोषसिद्धि आदेश पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने यह याचिका इसलिए दायर की थी ताकि वह चुनाव लड़ सकें। वहीं कोर्ट का कहना है कि अपीलकर्ता को किसी भी सार्वजनिक पद के लिए चुनाव लड़ने की सुविधा देना तब तक उचित नहीं होगा, जब तक कि उसे अंतिम रूप नहीं दिया जाता।

बता दें कि मधु कोड़ा ने सजा पर रोक लगाने को लेकर हाईकोर्ट में ​याचिका दी थी। साथ ही अपील करते हुए कहा था कि उन्हें चुनाव लड़ने दिया जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!