CORONA की चपेट में झारखंड के सभी जिले, एक दिन में मिले सर्वाधिक 72 संक्रमित मरीज

Edited By Nitika,Updated: 31 May, 2020 11:25 AM

all districts of jharkhand vulnerable to corona

झारखंड के साहेबगंज जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का पहला संक्रमित मिलने के साथ ही राज्य के सभी जिले जहां अब कोविड-19 की चपेट में हैं, वहीं एक दिन में सर्वाधिक 72 मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 594 हो गई है।

 

रांचीः झारखंड के साहेबगंज जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का पहला संक्रमित मिलने के साथ ही राज्य के सभी जिले जहां अब कोविड-19 की चपेट में हैं, वहीं एक दिन में सर्वाधिक 72 मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 594 हो गई है।

जानकारी के अनुसार, रांची के रिम्स सहित अन्य सरकारी जांच केन्द्रों में विभिन्न संदिग्ध मरीजों से लिए गए स्वाब सैंपल की जांच में 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। झारखंड में शनिवार को 72 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई, जिसमें पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में 43, धनबाद में 13, हजारीबाग में 4, सिमडेगा 4, खूंटी 2, गढ़वा 2 तथा गुमला, पलामू , साहेबगंज और पाकुड़ 1-1 है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को 7 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार सतर्क दिखाई दे रहा है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!