RJD विधायक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, घर में जमीन पर पड़ी मिली लाश

Edited By prachi,Updated: 14 Jul, 2019 01:50 PM

rjd legislator wife died in suspicious circumstances

बिहार के मुंगेर से राजद विधायक की पत्नी की अचानक हुई मौत के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। विधायक विजय कुमार विजय की पत्नी की लाश उनके किराए के मकान में पड़ी मिली। जानकारी के अनुसार, राजद विधायक की पत्नी आशा देवी घर में अकेली रहती थी। विधायक और उसका...

मुंगेरः बिहार के मुंगेर से राजद विधायक की पत्नी की अचानक हुई मौत के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। विधायक विजय कुमार विजय की पत्नी की लाश उनके किराए के मकान में पड़ी मिली।

जानकारी के अनुसार, राजद विधायक की पत्नी आशा देवी घर में अकेली रहती थी। विधायक और उसका बेटा अकसर घर से बाहर रहते थे। इस घटना के बारे में उनको तब पता चला जब विजय कुमार के बेटे ने अपनी मां को फोन किया और किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। फिर उसने अपने जानकार राजेश नंद किलियार को फोन कर पता लगाने को कहा। राजेश नंद किलियर जब विधायक के शास्त्री नगर स्थित घर पहुंचे तो विधायक की पत्नी बेड के नीचे जमीन पर पड़ी हुई थी।

राजेश ने फोन पर इस घटना की सूचना विधायक के भाई को दी। विधायक के भाई प्रो. विनय कुमार सुमन ने बताया कि भाभी हृदय रोग और लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित थी। वहीं परिजन आशा देवी की रात में तबीयत खराब होने और समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण मृत्यु होने की आशंका जता रहे हैं। मौत की जानकारी मिलने पर विधायक देर शाम मुंगेर पहुंचे। विधायक की पत्नी के निधन की खबर मिलते ही आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!