सावन का पहला सोमवार: रामरेखा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, लगाई आस्था की डुबकी

Edited By Deepika Rajput,Updated: 22 Jul, 2019 01:52 PM

huge crowd of pilgrims in temples

सावन माह के पहले सोमवार पर भोलेनाथ के भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के कईं मंदिरों में बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आ रहे हैं। वहीं बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या...

बक्सरः सावन माह के पहले सोमवार पर भोलेनाथ के भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के कईं मंदिरों में बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आ रहे हैं। वहीं बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान किया। 
PunjabKesari
भोलेनाथ को श्रद्धालुओं ने अर्पित किया जल 
गंगा स्नान और जल भरने का सिलसिला देर रात से ही शुरू हो गया था, जिसके कारण रामरेखा घाट पर काफी चहल-पहल देखने को मिली। रामरेखा घाट पर स्नान करने और जल लेने के बाद यहां स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर में भोलेनाथ को श्रद्धालुओं ने जल अर्पित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी मुरादों को पूरी करने की कामना की। 
PunjabKesari
रामरेखा घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन का पहला सोमवार कई मायनों में फलदायी सिद्ध होता है। वहीं श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही पुलिस बल भी काफी संख्या में तैनात किया गया है। 
PunjabKesari
भगवान राम ने की थी इस मंदिर की स्थापना 
बता दें कि, ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर भगवान राम ने लाखों वर्ष पहले बाबा रामेश्वर नाथ मंदिर की स्थापना की थी। तब से लेकर अब तक श्रद्धालुओं की आस्था रामेश्वर नाथ मंदिर से जुड़ी हुई है। यही वजह है कि भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और बाबा रामेश्वर नाथ की पूजा अर्चना करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!