कन्हैया कुमार की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली सरकार ने दी देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मंजूरी

Edited By Nitika,Updated: 29 Feb, 2020 05:26 PM

delhi government approved to prosecute kanhaiya for treason

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने अब उनके खिलाफ देशद्रोह केस में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

नई दिल्ली/पटनाः जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने अब उनके खिलाफ देशद्रोह केस में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

भाकपा नेता कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मामला चलाने को लेकर केजरीवाल सरकार की ओर से अनुमति नहीं देने पर पिछले विधानसभा चुनाव में भी बहुत बवाल मचा था। कन्हैया पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की इजाजत देने संबंधी फाइल दिल्ली सरकार के गृह विभाग के पास पड़ी हुई थी। कन्हैया पर 2016 के फरवरी महीने में जेएनयू परिसर में लगे भारत विरोधी नारे और नफरत फैलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने करीब साल भर पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। पुलिस ने कन्हैया कुमार पर देशद्रोह समेत आठ धाराएं लगाई हैं।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कन्हैया के अलावा जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद, अनिर्बान और सात अन्य लोगों के खिलाफ पिछले साल 14 जनवरी को देशद्रोह, दंगा भड़काने और आपराधिक साजिश के तहत आरोप पत्र दायर किया था।

दिल्ली सरकार का ये कदम स्वागत योग्यः जदयू
वहीं दिल्ली सरकार की ओर से कन्हैया देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने के फैसले का जदयू ने स्वागत किया है। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार ने देश हित में ये कदम उठाया है। यह कदम स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि इस देश में, राज्य में जो भी समाज को तोड़ने वाला या फिर समाज में उत्तेजना पैदा करने वाले लोग हैं, उनपर कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!