विशेष अनुमति के बाद तेजस्वी ने की पिता से मुलाकात, कोर्ट में जमानत के लिए करेंगे याचिका दायर

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Oct, 2019 10:29 AM

after special permission tejashwi meets father

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से उनके बेटे तेजस्वी यादव शनिवार को रांची के रिम्स अस्पताल मिलने पहुंचे थे पर देरी से पहुंचने पर उन्हें पिता से मिलने नहीं दिया गया था। जेल प्रशासन से विशेष अनुमति के बाद तेजस्वी ने रविवार को लालू प्रसाद...

रांचीः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से उनके बेटे तेजस्वी यादव शनिवार को रांची के रिम्स अस्पताल मिलने पहुंचे थे पर देरी से पहुंचने पर उन्हें पिता से मिलने नहीं दिया गया था। जेल प्रशासन से विशेष अनुमति के बाद तेजस्वी ने रविवार को लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।

पिता से आधे घंटे की मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके पिता के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया है। रिम्स में उनका ठीक तरह से इलाज नहीं किया जा रहा। जिस कारण वह पिता की जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। यदि उनके पिता को जमानत मिल जाती है तो वह उनका अच्छे अस्पताल में इलाज कराएंगे।

मीडिया से बात-चीत के दौरान उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा के लिए वह जल्द ही गठबंधन करेंगे। पीओके में हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा भारतीय सैना के साथ खड़ी रहेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!