Edited By prachi,Updated: 17 Jul, 2019 05:43 PM

बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। अब तक बाढ़ की चपेट में आने से 34 लोगों की मौत हो चुकी है। सीतामढ़ी जिले में एक तीन मंजिला घर बाढ़ के चलते ढह गया। इसके अतिरिक्त राज्य के एक दर्जन जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। वहीं कटिहार जिले के लोग भी बाढ़...
सीतामढ़ीः बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। अब तक बाढ़ की चपेट में आने से 34 लोगों की मौत हो चुकी है। सीतामढ़ी जिले में एक तीन मंजिला घर बाढ़ के चलते ढह गया। इसके अतिरिक्त राज्य के एक दर्जन जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।
वहीं कटिहार जिले के लोग भी बाढ़ से बेहाल हो चुके हैं। कदवा ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित नारगड्डा और सांझली गांवों के निवासियों का कहना है कि हमारे घरों में पानी भर गया है, खाना नहीं बना सकते। हम अपने बच्चों को दूध पिलाने के लिए बाढ़ वाली सड़कों को पार कर रहे हैं। हम सभी फंस गए हैं। कोई सहायता प्राप्त नहीं कर रहा है।
बिहार में बाढ़ के मुद्दे को लेकर विपक्ष के द्वारा राज्य सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। विपक्ष के द्वारा यह मुद्दा बिहार विधानसभा सहित लोकसभा में भी उठाया जा रहा है। जहां एक तरफ सरकार का कहना है कि वह बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं वहीं दूसरों तरफ लोगों का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल रही है।