मुस्लिम महिलाओं के बाद अब सलमान खुर्शीद को देवबंद ने किया इस्लाम से खारिज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Oct, 2017 11:17 AM

salman khurshid to deoband did rejected from islam

हाल ही में गत दिनों दीपावली से एक दिन पहले भगवान राम की आरती करने वाली मुस्लिम महिलाओं को इस्लाम से खारिज कर दिया था। वहीं अब सलमान खुर्शीद को भी भगवान राम की आरती करना भारी पड़ गया है...

लखनऊः हाल ही में गत दिनों दीपावली से एक दिन पहले भगवान राम की आरती करने वाली मुस्लिम महिलाओं को इस्लाम से खारिज कर दिया था। वहीं अब सलमान खुर्शीद को भी भगवान राम की आरती करना भारी पड़ गया है।

दरअसल पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो  कल्कि महोत्सव के दौरान भगवान श्री राम की आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद देवबंद के उलेमा मुफ्ती तारिक कासमी ने सलमान को इस्लाम से खारिज कर दिया।

देवबंद उलेमाओं ने कहा कि इस्लाम का कानून पूरी दुनियां में औरत हो या मर्द सबके लिए समान है और जो लोग अल्लाह के सिवाय किसी दूसरे मजहब की इबादत करते हैं वह मजहब से खारिज हैं। उलेमाओं ने कहा कि अगर सलमान खुर्शीद ने ऐसा किया है तो उन्हें तौबा कर अपने गुनाह की माफी मांगनी होगी और पुन: इस्लाम में शरीक होने के लिए कलमा पढ़ना होगा।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!