श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, गंगोत्री के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई तय

Edited By Nitika,Updated: 31 Mar, 2020 10:52 AM

yamunotri dham kapat will open on 26 april

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि भी तय हो गई है।

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि भी तय हो गई है।

उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री मंदिर के कपाट 6 महीने के शीतकालीन अवकाश के बाद इस साल 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सोमवार को यमुना जयंती के मौके पर मां यमुना के मायके खरसाली गांव में यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त तय किया गया।

यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित कृतेस्वर उनियाल ने बताया कि मंदिर के कपाट 26 अप्रैल को कर्क लग्न में अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर खोले जाएंगे। 26 अप्रैल को ही उत्तरकाशी जिले में स्थित एक अन्य धाम गंगोत्री के कपाट भी खुलेंगे।

बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट यमुनोत्री धाम से 6 मिनट पहले दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे। इन दोनों मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!