मलबे के कारण रास्ते में फंसी गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस, रास्ते में दिया नवजात को जन्म

Edited By Nitika,Updated: 18 Jul, 2019 11:35 AM

woman birth a baby on the way

उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण पहाड़ों से भूस्खलन हो रहा है, जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण पहाड़ों से भूस्खलन हो रहा है, जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। वहीं ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जहां पर प्रसव पीड़िता को ले जा रही एंबुलेंस मलबे में फंस गई। इसी बीच गर्भवती महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, मामला पिथौरागढ़ जिले का है, जहां पर एंबुलेंस के द्वारा यमुना देवी नाम की एक प्रसव पीड़िता को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी बीच मदकोट से मुनस्यारी जा रही एंबुलेंस रास्ते में मलबे के बीच ही फंस गई। मलबे में फंसने के कारण कड़ी मशक्कत के बावजूद भी एंबुलेंस आगे नहीं जा पाई। वहीं दर्द से तड़प रही प्रसूता पीड़ित का एंबुलेंस में ही स्टाफ के द्वारा प्रसव करवाया गया।
PunjabKesari
बता दें कि आसपास के लोगों की सहायता से एंबुलेंस को धक्का देकर मलबे से बाहर निकलवाया गया। इसका बाद दोनों जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!