सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना जरूरी: राज्यपाल

Edited By Nitika,Updated: 08 Mar, 2021 01:11 PM

statement of governor on international women day

सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने को बेहद जरूरी बताते हुए उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिलाएं वास्तव में सशक्त होती हैं।

 

हरिद्वारः सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने को बेहद जरूरी बताते हुए उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिलाएं वास्तव में सशक्त होती हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल बेबी रानी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा, ' आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिलाएं वास्तव में सशक्त होती हैं तथा वे अपने जीवन के निर्णय स्वयं ले सकती हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लैंगिक समानता और आर्थिक स्वावलंबन अत्यंत आवश्यक है।'

वहीं राजभवन से जारी अपने संदेश में, उत्तराखंड की महिलाओं को अत्यंत परिश्रमी एवं साहसी बताते हुए बेबी रानी मौर्य ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में यहां की मातृशक्ति का अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन, जैविक कृषि, पर्यटन आदि प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं द्वारा उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है और यहां की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।

बता दें कि महिला सशक्तीकरण के लिए उन्होंने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत बताई और कहा कि इसके लिए सरकार के साथ ही समाज को भी मिलजुल कर प्रयास करने होंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!