कल होगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणामों की घोषणा, CCTV की निगरानी में होगी मतगणना

Edited By Nitika,Updated: 20 Oct, 2019 02:45 PM

results of panchayat elections will be announced tomorrow

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणामों की घोषणा कल होगी। इसी के चलते राज्य के 89 केंद्रों में सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना की जाएगी। वहीं सभी मतगणना स्थलों पर पर्यवेक्षक तैनात कर दिए गए हैं।

देहरादूनः उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणामों की घोषणा कल होगी। इसी के चलते राज्य के 89 केंद्रों में सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना की जाएगी। वहीं सभी मतगणना स्थलों पर पर्यवेक्षक तैनात कर दिए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अक्टूबर की सुबह से मतगणना शुरु होगी। इसके साथ ही 3 चरणों में हुए मतदान के बाद 30 लाख से अधिक मतों की मतगणना का काम सीसीटीवी की निगरानी में होगा।

वहीं मतगणना केंद्रों में आयोग ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षकों को तैनात करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। बता दें कि 35610 पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को होगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!