उत्तराखंड में बढ़ता जा रहा CORONA का ग्राफ, संक्रमितों की संख्या 1 हजार के पार

Edited By Nitika,Updated: 03 Jun, 2020 10:59 AM

number of corona infected exceeded 1 thousand

उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य में मंगलवार को संक्रमितों की कुल संख्या 1 हजार का आंकड़ा पार कर 1043 हो गई। जबकि अभी तक कुल 252 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य में मंगलवार को संक्रमितों की कुल संख्या 1 हजार का आंकड़ा पार कर 1043 हो गई। जबकि अभी तक कुल 252 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
PunjabKesari
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में मंगलवार को कुल 85 व्यक्तियों के रक्त नमूने कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें सर्वाधिक देहरादून जिले में 37 लोग संक्रमित पाए गए। उनमें से 5 स्थानीय निरंजनपुर सब्जी मंडी के पूर्व में मिले संक्रमितों से सम्बद्व हैं, जबकि अन्य प्रवासी हैं।

वहीं नैनीताल में 22 मुम्बई से वापस आए प्रवासी और पौड़ी जिले में 3 संक्रमित मिले हैं। इन तीनों का अभी कोई यात्रा इतिहास नहीं मिल सका है। बता दें कि इससे पहले 41 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके अतिरिक्त राज्य में अब तक कोरोना से 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!