औली की शाही शादी में चर्चा का केंद्र बने बाबा रामदेव, बारात निकलने से पहले बारातियों को कराया योग

Edited By Deepika Rajput,Updated: 22 Jun, 2019 02:18 PM

baba ramdev has done yoga

उत्तराखंड के औली में आयोजित गुप्ता बंधुओं के बेटों की 200 करोड़ की शाही शादी सुर्खियों में छाई हुई है। गुरुवार को अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत के विवाह के बाद आज अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी दुबई के उद्योगपति विशाल जलान की बेटी शिवांगी के साथ...

औलीः उत्तराखंड के औली में आयोजित गुप्ता बंधुओं के बेटों की 200 करोड़ की शाही शादी सुर्खियों में छाई हुई है। गुरुवार को अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत के विवाह के बाद आज अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी दुबई के उद्योगपति विशाल जलान की बेटी शिवांगी के साथ संपन्न होगी। वहीं शादी में आए योग गुरु बाबा रामदेव चर्चा का विषय बने हुए हैं।
PunjabKesari
दरअसल आज बारात निकलने से पहले बाबा रामदेव ने शादी में आए सितारों और मेहमानों को योग कराया। शादी की रस्में सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थीं। जिससे पहले योग गुरु बाबा रामदेव ने बारातियों और मेहमानों को एक घंटे योग भी कराया। इस दौरान अभिनेता करणवीर भी योग करते नजर आए।
PunjabKesari
बता दें, सूर्यकांत की शादी दिल्ली के मशहूर हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका से हुई है। उनकी शादी को 100 पंडितों के द्वारा संपन्न करवाया गया। शादी की अधिकांश रस्में औली में हुई जबकि सात फेरों की रस्म बद्रीनाथ धाम में संपन्न हुई। शादी में स्थानीय लोगों के साथ-साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि, इस भव्य शादी समारोह में मेहमानों के लिए 5 स्टार व्यवस्थाएं की गई हैं। शादी के लिए बाहुबली फिल्म जैसे आलीशान सेट बनाए गए हैं। फूलों की सजावट पर सिर्फ 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। औली की सड़कों को फूलों से सजा दिया गया है। मेहमानों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!