उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की 9 उम्मीदवारों के नाम की तीसरी सूची

Edited By Diksha kanojia,Updated: 15 Jan, 2022 10:51 AM

assembly elections aap releases third list of names of 9 candidates

खास बात यह है कि पार्टी ने प्रदेश की सबसे हॉट सीट खटीमा से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस कलेर पर दांव लगाया है। यहां माना जा रहा था कि पार्टी जनजातीय मतों की खातिर हाल ही में शामिल रमेश सिंह राणा पर दांव लगा सकती है।

 

नैनीतालः आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिये अपने नौ और नामों की घोषणा कर दी। अभी तक पार्टी कुल 51 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

खास बात यह है कि पार्टी ने प्रदेश की सबसे हॉट सीट खटीमा से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस कलेर पर दांव लगाया है। यहां माना जा रहा था कि पार्टी जनजातीय मतों की खातिर हाल ही में शामिल रमेश सिंह राणा पर दांव लगा सकती है। तीसरी सूची में जिन अन्य नामों को तरजीह दी गयी है उनमें पुरोला से प्रकाश कुमार, देव प्रयाग से उत्तम भंडारी, सहसपुर से भरत सिंह, मंसूरी से श्याम बोरा, झबरेड़ा से राजू विराटिया, डीडीहाट से दीवान सिंह मेहता, लालकुआं से चंद्रशेखर पांडे व नानकमत्ता से आनंद सिंह राणा शामिल हैं।

इससे पहले पार्टी सात व 11 जनवरी को दो अन्य सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में 24 व दूसरी सूची में 18 नामों की घोषणा की गयी। अभी तक पार्टी 70 विधानसभा सीटों में से 51 सीटों पर अपना उम्मीदवारों के नाम घोषणा कर चुकी है। उम्मीदवारों की घोषणा के मामले में आप पार्टी ने भाजपा व कांग्रेस से बाजी मार ली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!