रुद्रप्रयागः प्रशासन ने केदारनाथ में टिकट धोखाधड़ी के 8 मामले किए दर्ज

Edited By Nitika,Updated: 18 Jul, 2019 10:43 AM

administration registers 8 cases of cheating fraud in kedarnath

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को संसद को बताया कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने पवित्र शहर केदारनाथ की हवाई यात्रा करवाने के संबंध में धोखाधड़ी के 8 मामले दर्ज किए हैं।

रुद्रप्रयागः नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को संसद को बताया कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने पवित्र शहर केदारनाथ की हवाई यात्रा करवाने के संबंध में धोखाधड़ी के 8 मामले दर्ज किए हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा में कहा कि यात्रा में मौसम के दौरान विभिन्न हेलीपैडों से मंदाकिनी घाटी में केदारनाथ मंदिर के लिए शटल सेवा उड़ान भरने वाले कई हेलीकॉप्टर परिचालक हैं। केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर परिचालन का काम उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यह पूछे जाने पर कि क्या इस मंदिरों के शहर में हवाई यात्रा उपलब्ध करवाने के बहाने टिकटों की कालाबाजारी और धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं।

इस पर मंत्री ने कहा कि इस संदर्भ में उत्तराखंड सरकार को कुछ शिकायतें मिली हैं और इस वजह से जिला प्रशासन ने ऐसे 8 मामलों में एफआईआर शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि पूरे कामकाज की निगरानी रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा की जाती है। रुद्रप्रयाग के डीएम ने सभी हेलीपैडों में टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए एक "हेली प्रभारी अधिकारी" को तैनात किया है। इसके अतिरिक्त यूसीएडीए ने हेलीपैड पर यात्रियों की निगरानी और उनसे विचार-विमर्श करने के लिए 2 अधिकारियों को भी तैनात किया था।

हरदीप पुरी ने सदन को बताया कि उत्तराखंड सरकार केन्द्रीकृत वितरण के आधार पर अगले साल से सभी हेलीकॉप्टर प्रचालकों की टिकटों की बिक्री का कार्य जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) के माध्यम से उत्तराखंड नागर विमानन विकास प्राधिकरण द्वारा चयनित अथवा राज्य सरकार के अभिकर्ता के माध्यम से किए जाने पर ध्यानपूर्वक विचार कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!