ऋषिकेशः परमार्थ निकेतन के 25 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित, परिसर व बाजार सील

Edited By Nitika,Updated: 19 Apr, 2021 05:19 PM

25 employees infected with corona of parmarth niketan

उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के 25 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद आश्रम परिसर सहित आसपास के बाजार को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर सील कर दिया गया है।

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के 25 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद आश्रम परिसर सहित आसपास के बाजार को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर सील कर दिया गया है।

पौड़ी गढ़वाल की यमकेश्वर तहसील के जौंक ग्रामसभा में जानकी सेतु के निकट स्थित परमार्थ निकेतन के जिन 25 कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उनमें से किसी ने बीमारी के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। इन सभी के संक्रमित होने का पता क्षेत्र में लगातार की जा रही रैंडम सैंपलिंग और जांच के दौरान लगा।

वहीं यमकेश्वर के उपजिलाधिकारी संदीप ने बताया कि 16 अप्रैल को परमार्थ निकेतन के कर्मचारियों की कोरोना जांच करवाई गई, जिसमें 25 कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि पर्यटन क्षेत्र होने के कारण रामझूला, लक्ष्मण झूला आदि क्षेत्रों में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच लगातार चल रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!