UP विधानमंडलः 36 घंटों का ऐतिहासिक विशेष सत्र पूरा, बना नया रिकॉर्ड

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Oct, 2019 02:24 PM

yogiraj completes historic special session of 36 hours

योगी राज ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल दोनों सदनों का 36 घंटे लंबा निर्बाध सत्र चलाने का इतिहास बनाया है। विधानमंडल का विशेष सत्र लगातार 36 घंटे 42 मिनट तक चला। ये सत्र कई मायने में अहम रहा है। हालांकि विपक्षी दलों ने सत्र का बहिष्कार किया...

लखनऊः योगी राज ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल दोनों सदनों का 36 घंटे लंबा निर्बाध सत्र चलाने का इतिहास बनाया है। विधानमंडल का विशेष सत्र लगातार 36 घंटे 42 मिनट तक चला। ये सत्र कई मायने में अहम रहा है। हालांकि विपक्षी दलों ने सत्र का बहिष्कार किया, लेकिन कुछ विपक्षी विधायक सदन की बैठक में शामिल हुए।

वहीं विपक्ष की गैरमौजूदगी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुखद बताया। दोनों सदनों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 'यह मेरा है, यह पराया' है। ये सोच छोटे चरित्र वाले लोग रखते हैं, बड़े चरित्र वालों के लिए दुनिया ही परिवार है।

लगातार चले मैराथन सत्र में कांग्रेस की अदिति सिंह, सपा के शिवपाल यादव, बसपा के असलम राइनी अपनी अपनी पार्टियों के सदन बहिष्कार के फैसले के बावजूद सदन में आये और अपनी बात रखी। सपा के नितिन अग्रवाल और बसपा के अनिल सिंह हालांकि पाला बदल चुके हैं लेकिन तकनीकी रूप से वे अपनी अपनी पार्टियों के सदस्य हैं और कार्यवाही में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के बहिष्कार को लेकर उस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये केवल राष्ट्रपिता का अपमान नहीं है बल्कि सदन की अवमानना है।





 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!