Commonwealth Games 2022: योगी ने वेटलिफ्टर संकेत सरगर तथा पी गुरुराजा को पदक जीतने पर दी बधाई

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 31 Jul, 2022 10:53 AM

yogi congratulates weightlifters sanket sargar and p gururaja for winning medals

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंग्लैण्ड के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल-2022 में वेटलिफ्टर संकेत सरगर को रजत पदक तथा वेटलिफ्टर पी गुरुराजा को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। योगी ने शनिवार को...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंग्लैण्ड के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल-2022 में वेटलिफ्टर संकेत सरगर को रजत पदक तथा वेटलिफ्टर पी गुरुराजा को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। योगी ने शनिवार को कहा कि सरगर और गुरुराजा ने अपनी प्रतिभा, लगन और परिश्रम के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित है। योगी ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से देश की युवा पीढ़ी को निश्चित तौर पर प्रेरणा मिलेगी। 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने जहां पुरुष वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं वेटलिफ्टिंग में ही गुरुराजा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। संकेत और गुरुराजा की इस उपलब्धि पर जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया के जरिए फैन्स, राजनेता और क्रिकेटर्स संकेत और गुरुराजा को बधाई दे रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!