राप्ती नदी के किनारे झुलसी हुई मिली महिला, रसायन फेंकने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Mar, 2025 03:41 PM

woman found burnt on the banks of rapti river

जिले के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में मिली है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस मामले में मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सिद्धार्थ नगर...

बलरामपुर: जिले के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में मिली है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस मामले में मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सिद्धार्थ नगर जिले की करीब 20 वर्षीय एक युवती को गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार को महरी गांव में राप्ती नदी के किनारे एक महिला के गंभीर अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे नंदन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कुमार ने बताया कि उसकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए बाद में पहले जिला अस्पताल और उसके बाद लखनऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

एसपी ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया की रहने वाली इस महिला पर उसके जानने वाले लोगों ने कोई रसायन फेंका और फिर उसे नदी किनारे छोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीम बनायीं और फिर मुठभेड़ के बाद दो संदिग्धों-- अजय एवं आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को चोटें आईं हैं और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। लखनऊ में पीड़िता के इलाज पर उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी की कड़ी निगरानी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. ओमनाथ के अनुसार, रासायनिक हमले के कारण महिला के चेहरे और हाथ गंभीर रूप से जल गए हैं। उसकी मेडिकल रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी गयी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!