संभल में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  तंत्र-मंत्र और ठगी के आरोप में 14 गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Mar, 2025 07:19 PM

big action by up police in sambhal 14 arrested on charges

उत्तर प्रदेश के संभल में ठगों ने तंत्र क्रिया के जरिए पैसों की बारिश का लालच देकर दर्जनों लड़के-लड़कियों का यौन शोषण किया। संभल पुलिस ने गैंग के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने बताया कि ये गैंग इतने शातिर तरीके से काम कर रहा था कि पिछले 8...

संभल (मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के संभल में ठगों ने तंत्र क्रिया के जरिए पैसों की बारिश का लालच देकर दर्जनों लड़के-लड़कियों का यौन शोषण किया। संभल पुलिस ने गैंग के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने बताया कि ये गैंग इतने शातिर तरीके से काम कर रहा था कि पिछले 8 सालों से पुलिस और अन्य एजेंसियां पूरी तरह अंजान थीं। पैसों की लालच में लोग इतने अंधे हो जाते थे कि खुद अपनी बेटे-बेटियों को इन दरिंदों के पास भेज देते थे। धन वर्षा के नाम पर मानव और प्रतिबंधित वन्य जीव तस्करी करते थे।

पुलिस अधीक्षक जनपद सम्भल, कृष्ण कुमार ने इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया है धनवर्षा को लेकर ठग एक तांत्रिक क्रिया करने को कहते थे। एक विशेष दिन तय होता था।  इस दौरान दुर्लभ किस्म के जीव जंतु जैसे 20 नाखून वाला कछुआ, दो मुंह का सांप, विशेष प्रजाति का उल्लू, पुराने सिक्के और युवतियां और युवक को बुलाकर पूजा करने पर उनके ऊपर धन वर्षा यानि नोटों की बारिश का ये दावा करते थे। जो भी व्यक्ति इन सब चीजों की व्यवस्था करता था, गिरोह के उन सदस्यों को ये मीडिया कहते थे।

पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान में पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए, जिन्होंने गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में मदद की। कृष्ण कुमार ने आगे बताया है कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिसमें उन्हें धन वर्षा के नाम पर मानव और प्रतिबंधित वन्यजीव तस्करी में उनकी संलिप्तता के बारे में पूछा जा रहा है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री भी बरामद की है, जो उनके अपराधों को साबित करने में मदद करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!