देवरिया में सूनसान पड़े जच्चा-बच्चा केंद्र में दरिंदगी! चाचा ने सगी भतीजी से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 24 Mar, 2025 05:58 PM

brutality in a deserted maternity centre in deoria uncle raped his niece

जनपद में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लार थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा-भतीजी के रिश्ते को एक युवक ने शर्मसार कर दिया। सगे चाचा ने भतीजी के साथ सूनसान पड़े जच्चा-बच्चा केंद्र में ले जाकर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को...

Deoria News, (विशाल चौबे): जनपद में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लार थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा-भतीजी के रिश्ते को एक युवक ने शर्मसार कर दिया। सगे चाचा ने भतीजी के साथ सूनसान पड़े जच्चा-बच्चा केंद्र में ले जाकर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसकी शिकायत मिलते ही एएसपी सुनील सिंह समेत अन्य अधिकारी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश
बता दें कि युवती 21 मार्च को सुबह नौ बजे कुछ सामान लेने गांव के दुकान पर जा रही थी। अभी वह जच्चा-बच्चा केंद्र के समीप पहुंची थी कि उसके सगे चाचा ने पकड़ लिया और जच्चा-बच्चा केंद्र के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घर पहुंची पीड़िता ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।
PunjabKesari
वहीं इस मामले में पीड़िता की मां ने लार पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी अजय कुमार उर्फ मोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी ने बताया कि घटना तीन-चार दिन पुरानी है और पीड़िता की मां की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!