दरोगा का मर्डर या फिर हुआ हादसा? घर के बाथरूम में इस हालत में मिला शव

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Apr, 2026 02:48 PM

was the inspector s body found in this condition in the bathroom

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुवायां थाने में तैनात दरोगा का शव शनिवार को उनके सरकारी आवास के बाथरूम से बरामद किया गया...

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुवायां थाने में तैनात दरोगा का शव शनिवार को उनके सरकारी आवास के बाथरूम से बरामद किया गया। जब वो ड्यूटी पर नहीं पहुंचने तो कुछ पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और उनका शव बाथरूम में पड़ा देखकर दंग रह गए। 

अब जानिए पूरा मामला  
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने बताया कि क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार (45) सरकारी आवास में रहते थे। शनिवार सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर सहकर्मियों ने उनके मोबाइल फोन पर संपकर् करने का प्रयास किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद पुलिसकर्मी आवास पहुंचे, जहां उनका शव बाथरूम में फर्श पर पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल पुवायां अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव  
राजेश कुमार उन्नाव जिले के निवासी थे और अगस्त 2025 में पुवायां थाने में क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हुए थे। प्रारंभिक तौर पर चिकित्सकों ने हृदयाघात से मृत्यु की आशंका जताई है। मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमाटर्म के लिये भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि नहाते समय ह्रदयगति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!