Lok Sabha Elections 2024: 26 अप्रैल को UP की इन 8 सीटों पर होगा मतदान, देखें किस पार्टी ने किस पर लगाया दाव

Edited By Harman Kaur,Updated: 22 Apr, 2024 01:40 PM

voting will be held on these 8 seats of up on 26th april

आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की कुल 88 लोकसभा सीटों मतदान होगा.....

लोकसभा चुनाव 2024: आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की कुल 88 लोकसभा सीटों मतदान होगा। वहीं, 26 अप्रैल को ही उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर भी चुनाव होगा। देखें यूपी के किस जिले में चुनाव होगा और भाजपा, सपा, बसपा ने किस प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

UP की इन 8 सीटों पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में चुनाव होगा। जिनमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा का नाम शामिल हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। वहीं, 2019 में भी राज्य में सात फेज में वोट डाले गए थे।

किस पार्टी ने किस प्रत्याशी पर लगाया दाव, देखें पूरी लिस्ट:-

लोकसभा क्षेत्र NDA INDIA BSP     OTHER
अमरोहा  कंवर सिंह तंवर दानिश अली ( CONG ) मुजाहिद हुसैन  
मेरठ अरुण गोविल सुनीता वर्मा देवब्रत त्यागी  
बागपत राजकुमार सांगवान ( RLD ) मनोज चौधरी प्रवीण बैंसला  
गाजियाबाद अतुल गर्ग डाली शर्मा  ( CONG ) नंद किसोर पुंडीर  
गौतमबुद्ध नगर महेश शर्मा महेंद्र नागर राजेंद्र सिंह सौलंकी   
बुलंदशहर डॉ भोला सिंह  शिवराम बाल्मीकी गिरीश चंद जाटव  
अलीगढ़ सतीश गौतम बिजेंद्र सिंह हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय  
मथुरा हेमा मालिनी मुकेश धनगर (CONG) सुरेंद्र्र सिंह   


चार भागों में बंटी है यूपी की सियासत
लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 80 सीट उत्तर प्रदेश की हैं। यूपी की राजनीति को समझने के लिए राजनीतिक जानकार इसे चार हिस्सों में बांटकर देखते हैं। जो इस प्रकार है- पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड। इन सभी क्षेत्रों के अपने-अपने मुद्दे। अपने अपने जातीय समीकरण हैं और अपनी अपनी राजनीति भी चलती रहती है।

प्रदेश में जातिगत आंकड़े
उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी ओबीसी वोट है, जिसमें 10 फीसदी यादव, 10 अन्‍य ओबीसी जातियां और 20 फीसदी मौर्य, शाक्य, लोधी, काछी, कुशवाहा जैसी जातियां शामिल हैं। 21 सामान्य वर्ग के वोट हैं, जिसमें 10 से 11 ब्राह्मण, चार फीसदी ठाकुर, चार फीसदी वैश्‍य व दो फीसदी अन्य सवर्ण जातियां हैं। इसके अलावा 20 फीसदी दलित हैं, जिसमें 11 फीसदी जाटव और 9 फीसदी अन्‍य हैं। वहीं करीब 19 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में देश की 88 सीटों पर होगा चुनाव
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 88 सीटों पर चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ की 3, कर्नाटक की 13, केरल की 20, असम की 5, बिहार की 4, राजस्थान की 13, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 8, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और त्रिपुरा की एक ही सीट पर मतदान होगा। जहां वोटर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!