विपक्ष के लिए देश नहीं वोट बैंक अहम: योगी

Edited By Ajay kumar,Updated: 22 Jan, 2020 03:09 PM

vote bank is not important for opposition yogi

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से प्रदेश में फैले भ्रम और आक्रोश के बीच कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष घर...

कानपुर: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से प्रदेश में फैले भ्रम और आक्रोश के बीच कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष घर की महिलाओं को सड़क पर बिठा रहा है। योजनाबद्ध तरीके से प्रदर्शन कराया जा रहा है। पुरूष घर में सो रहे हैं और महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं को आगे कर विरोध कराया जा रहा। विपक्ष के लिए देश नहीं वोटबैंक अहम है। विपक्ष देश के दुश्मनों की भाषा बोल रहा है जिसके चलते दुश्मनों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

बता दें कि इस दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी की बड़ाई करते नहीं थके। योगी ने कहा कि यूपीए सरकार में आतंकियों के हौसले बुलंद थे। भाजपा की मोदी सरकार ने पाकिस्तान को घर में घुस कर सबक सिखाया। मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370, 35ए को खत्म किया। वहीं उन्होंने किसानों के विषय में कहा कि यूपी की धरती सोना उगलती है। प्राकृतिक खेती से किसानों की आमदनी बढ़ी है। वहीं यूपी के लखनऊ और नोएडा में लागू किए गए कमिश्नरी के बारे में बताया कि हर कमिश्नरी में टेंस्टिंग लैब खोला जाएगा। प्रदेश भर में तोडफ़ोड़ करने वालों से उनकी संपत्ति वसूल कर सरकारी नुकसान की भरपाई की जाएगी।

सीएम योगी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भारत में रहकर भारत के खिलाफ साजिश हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस के लिए अब ईसाई महत्वपूर्ण नहीं हैं। कांग्रेस ने राम मंदिर के लिए रोड़े अटकाएं। वहीं उन्होंने देश के अहम अयोध्या फैसला को न्यपालिका की ताकत का प्रतीक बताया है। सीएए को लेकर योगी ने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है लेने का नहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!