UP Politics: पूर्व विधायक ने BJP प्रत्याशी को जमकर धोया, कहा- भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को चुनकर की बड़ी गलती

Edited By Mamta Yadav,Updated: 19 May, 2024 05:04 PM

up politics former mla slammed bjp candidate

लोकसभा चुनाव 2024 की सबसे हॉट सीट रायबरेली पर चुनाव प्रचार का शनिवार को थम गया। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं तो उनकी चुनावी कमान प्रियंका गांधी की देख रेख में चल रही है। वहीं भाजपा से यूपी के मंत्री दिनेश सिंह का चुनावी प्रचार...

Raebareli News, (शिवकेश सोनी): लोकसभा चुनाव 2024 की सबसे हॉट सीट रायबरेली पर चुनाव प्रचार का शनिवार को थम गया। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं तो उनकी चुनावी कमान प्रियंका गांधी की देख रेख में चल रही है। वहीं भाजपा से यूपी के मंत्री दिनेश सिंह का चुनावी प्रचार खुद दो बार गृहमंत्री अमित शाह सहित सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं। लेकिन इन सब के बीच में पूर्व विधायक सरेनी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है।
PunjabKesari
उन्होंने प्रेस वार्ता कर बताया कि भाजपा के वह सबसे पहले कमल चुनाव निशान के लोकसभा प्रत्याशी रह चुके हैं। लेकिन भाजपा ने रायबरेली से दिनेश सिंह को चुनकर बहुत बड़ी गलती कर दी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की उन्हें भाजपा को रिकॉर्ड मतो से हरा कर ही संतुष्टि मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने खुद उनका भी पैसा ले रखा है जिसे वापस नहीं कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में इनकी जमानत जब्त हो जाएगी। इस तरह के कई गंभीर आरोप लगाते हुए सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी पर मुसीबत खड़ी कर दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से भी अधिक इमानदार हूं।  
PunjabKesari
बता दें कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग में महज 14 घंटे शेष बचे हुए हैं लेकिन इस बीच में इस तरह का हमला भाजपा को किस मोड पर ले जाएगा तो 2 दिन बाद और मतगणना के बाद पता चलेगा।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!