UP News: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Aug, 2024 03:53 PM

up news former foreign minister

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। लंबे समय से बीमार नटवर सिंह का शनिवार...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। लंबे समय से बीमार नटवर सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया था। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार 12 अगस्त को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

अखिलेश ने जताया दुख  
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “पूर्व विदेश मंत्री, पद्म भूषण से सम्मानित कुंअर नटवर सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।”

 


मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे नटवर सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वह पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती थे। राजस्थान के भरतपुर जिले में जन्मे नटवर सिंह 2004-05 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में विदेश मंत्री थे। नटवर सिंह 1953 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हो गए। राजनयिक के तौर पर नटवर सिंह का करियर 31 साल लंबा रहा। वे पाकिस्तान, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत रहे। उन्होंने पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में भी सेवाएं दी थीं और 1966 से 1971 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़ेंः 'मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट भाजपा ही जीतेगी...' डिप्टी CM बृजेश पाठक का दावा
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज मैनपुरी के करहल में दावा किया कि करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है और भाजपा उपचुनाव में करहल विधानसभा सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि बूथ वार कार्यकर्ताओं से वार्ता कर चुनाव जीतने की रणनीति बनायेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें करहल विधानसभा जिताने की जिम्मेदारी दी है और वह इस जिम्मेदारी को पूरा करने के प्रयासरत हैं।

 

 
 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!