यूपीः अनियंत्रित होकर खेत में गिरा हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 21 Sep, 2020 02:19 PM

up helicopter falls into the field uncontrolled pilot dies

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सरायमीर स्थित कुशहा,फरीदुनपुर में एक हेलीकॉप्टर गिरने से अफरा तफरी मच गई। क्रैश होने से जहां हेलीकॉप्टर पूरी तरह से जल...

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सरायमीर स्थित कुशहा,फरीदुनपुर में एक हेलीकॉप्टर गिरने से अफरा तफरी मच गई। क्रैश होने से जहां हेलीकॉप्टर पूरी तरह से जल गया है, वही पायलट की मौत हो गई है। शेष मृतकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है,।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही जनपद की फोर्स मौके पर पहुंचना शुरू हो गई। लोगों के अनुसार हेलीकॉप्टर हवा में  लड़खड़ाते हुए जमीन पर आकर गिरा और बहुत तेज आवाज हुआ इसके साथ ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई।

सूत्रों के अनुसार एयरक्राफ्ट एयरपोर्ट फुर्सतगंज से अपने नियमित प्रशिक्षण उड़ान के लिए निकला था। एयरक्राफ्ट पर एक पायलट सवार था। मौसम खराब होने के बाद अनियंत्रित होकर गिर कर मलबे में तब्दील हो गया। इस बाबत जिला प्रशासन की ओर से संबंधित प्रशिक्षण केंद्र को सूचना दे दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!