अखिलेश के सवाल का अजय राय ने दिया जवाबः किसी के भरोसे चुनाव मैदान में नहीं उतर रही कांग्रेस, ज्यादा सीटों पर समर्थन दे सपा

Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Oct, 2023 09:45 AM

up congress president ajay rai answered akhilesh s question

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथि पर कानपुर में आयोजित स्मृति महोत्सव में पहुंचे थे। इस दौरान सपा-कांग्रेस गठबंधन पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का अखिलेश यादव ने जवाब देते हुए कहा...

कानपुरः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथि पर कानपुर में आयोजित स्मृति महोत्सव में पहुंचे थे। इस दौरान सपा-कांग्रेस गठबंधन पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का अखिलेश यादव ने जवाब देते हुए कहा कि ये बात कांग्रेस को बतानी होगी कि गठबंधन देश या प्रदेश किस स्तर पर हुआ है। सपा जरूर प्रदेश में पूरी जिम्मेदारी से चुनाव लड़ेगी और भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराने की रणनीति बनाएगी।

PunjabKesari

किसी के भरोसे चुनाव मैदान में नहीं उतर रही कांग्रेस
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस सवाल का जवाब देते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस किसी के भरोसे चुनाव मैदान में नहीं उतर रही है। प्रदेश की सभी 80 सीटों पर पूरी तैयारी है। इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बंटवारे में मिली सीटों पर प्रत्याशी चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को खलासी लाइन स्थित शास्त्री भवन में पत्रकारों से कही।

PunjabKesari

आने वाला समय कांग्रेस का है, सपा को चाहिए ज्यादा से ज्यादा सीटों पर समर्थन दे
अजय राय ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है, इसलिए सपा को चाहिए वह कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा सीटों पर समर्थन दे। लेकिन जरूरत पड़ी तो कांग्रेस सभी 80 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन दिखा सकती है। हालांकि इंडिया गठबंधन में भाजपा के मुकाबले विपक्ष का एक ही प्रत्याशी उतारने का प्रयास है। अजय राय दो घंटे देरी से अपराह्न तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!