Second Phase Elections In UP : यूपी में दूसरे चरण की आठ सीटों पर मतदान खत्म, जानिए किस सीट पर कितना प्रतिशत हुआ मतदान

Edited By Imran,Updated: 26 Apr, 2024 07:00 PM

voting ends on eight seats of second phase in up

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू से हो गया था। इस चरण में पश्चिमी यूपी के अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा लोकसभा सीट पर वोटिंग किया गया।

Second Phase Elections In UP: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू से हो गया था। इस चरण में पश्चिमी यूपी के अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा लोकसभा सीट पर वोटिंग किया गया। 

           PunjabKesari

बता दें कि इस चरण में कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। आठ लोकसभा क्षेत्रों में कुल 1,67,77,198 मतदाता है, जिसमें 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला व 791 थर्ड जेंडर हैं।

LIVE UPDATE 

  • बागपत जनपद का 5:00 बजे तक का मतदान 50 .67प्रतिशत रहा
    विधानसभा छपरौली- 49 .5 प्रतिशत
    विधानसभा बड़ौत- 48.52 प्रतिशत
    विधानसभा बागपत- 54 प्रतिशत
    सिवालखास- 56.51 प्रतिशत
    जनपद का कुल मतदान 50.67 प्रतिशत

  • यूपी में शाम पांच बजे तक 52.74% मतदान
    लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें यूपी की मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, अमरोहा, बुलंदशहर और मेरठ सीट पर वोटिंग चल रही है. यूपी में शाम पांच बजे तक 52.74% मतदान हो गया है, जिसमें सबसे अधिक अमरोहा में 61.89 प्रतिशत मतदान रहा। 

  • रालोद और भाजपा के समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक
    उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में मतदान के दौरान भाजपा और रालोद उम्मीदवारों के समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इस दौरान बात हाथापाई तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में रालोद प्रत्याशी के समर्थक और नेता पुलिस पर भाजपा के विरोध में काम करने का आरोप लगाते नजर आए। वहीं पुलिस का कहना है कि नेता बूथ पर चुनाव को प्रभावित कर रहे थे, जिससे शांतिपूर्ण मतदान बाधित हो रहा था। वहीं वीडियो में पुलिस नेताओं को एकतरफ ले जाती दिख रही है, लेकिन कुछ अन्य नेता उन्हें अपने साथ ले गए।

  • 26 अप्रैल गाजियाबाद लोकसभा में मतदान प्रतिशत 05:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत: 48.22

    *विधानसभा  9:00 बजे,  11:00 बजे,   01:00 बजे,       03:00 बजे,  05 बजे तक
    लोनी—      12.8          27.10                37.5          44.5            52.40
    मुरादनगर—  11.87        23.92          35.88          44.02           52.26
    साहिबाबाद— 08.25        20.05         29.88         36.14          41.53
    गाजियाबाद— 09.74         21.00         32.14         39.45         46.23
    धौलाना—    13.78         27.58         39.49          48.04            57.46

    बागपत लोकसभा
    मोदीनगर—10.05        —24.45      —36.25      —46.19         55.74

     
      दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर 5 बजे तक का वोट प्रतिशत
    1. अमरोहा 62.04%
    2. गाजियाबाद 48.21%
    3. मेरठ 56.43%
    4. बागपत 52.74 %
    5. अलीगढ़ 54.34%
    6. मथुरा 47.18 % 
    7. बुलंदशहर 54.28%
    8. गौतमबुद्धनगर 51.60%
  • अमरोहा: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने किया अपने मत का प्रयोग 
    PunjabKesari
     

        दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर 3 बजे तक का वोट प्रतिशत
    1. अमरोहा 52.00 %
    2. गाजियाबाद 41.13%
    3. मेरठ 47.60%
    4. बागपत 42.00 %
    5. अलीगढ़ 44.03%
    6. मथुरा 38.68 % 
    7. बुलंदशहर 44.54%
    8. गौतमबुद्धनगर 44.01%
  • नोएडा के बूथ नंबर 7 पर सपा की साइिकल का चुनाव निशान नहीं
    सपा ने लगाया आरोप चुनाव आयोग को शिकायत
    सपा की गंभीर शिकायत आई सामने

  • सपा का आरोप नोएडा में बूथ संख्या 234 पर मुस्लिम मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहा प्रशासन
    PunjabKesari

  • देश भर में सभी क्षेत्रीय दल भाजपा के खिलाफ जीत रहे हैं- डिंपल यादव
    मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव का कहना है, "समाजवादी पार्टी और गठबंधन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. देश भर में सभी क्षेत्रीय दल भाजपा के खिलाफ जीत रहे हैं."

  • अलीगढ़ की विधानसभा 75 कोल में EVM खराब
    जल्लुपुर सेहौर में बूथ संख्या 313 पर ईवीएम खराब
    बूथ संख्या 313 पर एक घंटे से ईवीएम मशीन खराब
    लाइन में लगे मतदाता वोटिंग के लिए हो रहे हैं परेशा

  • अमरोहा में गाड़ी में सवार होकर पहली बार दूल्हा मतदान करने पहुंचा,
    PunjabKesari

  • 17 लोकसभा संसदीय क्षेत्र मथुरा, 1.00 बजे तक का विधानसभा बार मतदान%
    84 - मथुरा विधानसभा  = 29.94 %
    83 - गोवर्धन विधानसभा = 34.19 %
    82 - माट विधानसभा = 31.97%
    81 - छाता विधानसभा  = 33.49 %
    85 - बलदेव विधानसभा = 34.04 %

  • गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत
    61- नोएडा -- 32.52 %
    62- दादरी  -- 36.46 %
    63- जेवर   -- 37.25 %
    64- सिकंदराबाद  -- 39.51 %
    70- खुर्जा -- 37.65 %
    कुल मतदान प्रतिशत: 36.05%
     
  • सपा ने प्रशासन पर लगाएं गंभीर आरोप
    ‘बूथ संख्या 349 पर मुस्लिम मतदाताओं का नहीं पड़ रहा वोट’
    मेरठ में प्रशासन पर मतदान प्रभावित करने के आरोप
    सपा ने निर्वाचन आयोग को ट्ववीट कर की शिकायत
    मेरठ की किठौर विधानसभा का मामला
    मुस्लिम बहुल बताया जा रहा मतदान केंद्र
     
  • EVM पर पीएम मोदी का पहला बयान
    विपक्ष के लोग EVM से परेशान, 
    SC के फैसले से विपक्ष के सपने टूटे
    ‘बैलेट से गरीबों का हक लूटा जाता था’
    पुराना दौर वापस लौटकर नहीं आने वाला
    आज का दिन लोकतंत्र के लिए शुभ
     
          दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर 1 बजे तक का वोट प्रतिशत  
    1. अमरोहा  41.23 %
    2. गाजियाबाद 33.94 %
    3. मेरठ 34.57 %
    4. बागपत 32.90 %
    5. अलीगढ़ 35.33 %
    6. मथुरा 32.69 % 
    7. बुलंदशहर 35.25 %
    8. गौतमबुद्धनगर 36.06 %
  • जयंत चौधरी ने वोट डालने के बाद पत्नी के साथ तस्वीर शेयर की
    PunjabKesari

  • ग्रेटर नोएडा सूरजपुर स्थित शहीद भगत सिंह में लंच करने के लिए वोटिंग को रोका गया । बुजुर्ग  को वेट करने के लिया कहा गया
    PunjabKesari

  • नोएडा समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लगाया आरोप
    नोएडा समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लगाया आरोप,गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के सेक्टर 56 में बूथ संख्या 130 और 120 पर भाजपा प्रत्याशी की पत्नी अपनी पार्टी का पत्ता पहनकर कर रही प्रचार,मतदाताओं पर बना रही दबाव।
    PunjabKesari

  • बागपत में बूथ संख्या 258 पर मुस्लिम वोटर्स को वोट डालने से रोका
    समाजवादी पार्टी ने वोटिंग के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- बागपत लोकसभा के मोदीनगर में बूथ संख्या 258, जो कि मुस्लिम बाहुल्य है, इसपर मतदाताओं को वोट डालने से रोक प्रशासन. संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो.

  • जयंत चौधरी ने कहा- बसपा टक्कर में कहीं है ही नहीं
    जयंत चौधरी ने कहा- कांग्रेस अपने विचारों को लेकर साफ नहीं है, बसपा टक्कर में कहीं है ही नहीं और समाजवादी पार्टी पूरा चुनाव ही 'कन्फ्यूजन' के आधार पर लड़ रही है. सरल शब्दों में कहें तो विपक्ष चुनाव से गायब हो चुका है, इनके पास न मुद्दे हैं न मनसूबे हैं।

  • दुल्हन के कपड़े पहन कर  मतदान केंद्र आई ये गाजियाबाद की अनामिका है अनामिका की आज शादी है और शादी से कुछ देर पहले अनामिका गाजे बाजे के साथ मतदान केंद्र आई और एक अच्छा संदेश दिया।
    PunjabKesari

               दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक का वोट प्रतिशत
    1. अमरोहा 28.88 %
    2. गाजियाबाद 23.24%
    3. मेरठ 25.53 %
    4. बागपत 21.72 %
    5. अलीगढ़ 24.35%
    6. मथुरा 23.19 % 
    7. बुलंदशहर 23.31%
    8. गौतमबुद्धनगर 24.48%
  • बुलंदशहर - विदाई के पहले दुल्हन ने किया मतदान
    पहासू के मुकर्रम कॉलेज बूथ में मतदान किया, बूथ संख्या 295 पर दुल्हन ने किया मतदान.
    PunjabKesari

  •   सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने किया मतदान, पति योगेश वर्मा के साथ बूथ पर वोट डालने पहुंची थी सुनीता वर्मा
    PunjabKesari

  • अमरोहा में वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाते भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर।
    PunjabKesari

  • धौलाना के बूथ नंबर 58 पर मतदान की गति धीमी कराने का आरोप लगा रही है सपा
    PunjabKesari

  • मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने डाला वोट
    लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है. सुबह नौ बजे तक करीब 11.67 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। वहीं नोएडा में सुबह करीब 10 बजे एक पोलिंग बूथ पर बसपा चीफ मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने अपना वोट डाला है. उन्होंने कहा कि मतदान ज़रूर करें।

  •  मेरठ- सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा का गंभीर आरोप
    बूथ पर वोटरों को चाय पिलाने का लगाया आरोप
    ‘पोलिंग बूथ पर वोटरों को BJP एजेंट चाय, नाश्ता करा रहे’

  • युवक ने शादी से पहले किया मतदान
    गजियाबाद विधान सभा क्षेत्र में शंभू दयाल इंटर कालेज में मतदान करने के लिए मतदाताओं की भीड़ लग रही है। खोड़ा की स्थानीय समस्याओं को देखते हुए खोड़ा के युवा ने शादी से पहले मतदान किया। 

  • अमरोहा में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर दानिश अली की बूथ पर पुलिस वालों से भिडंत
    बूथ पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मोबाइल ले जान से दानिश अली को रोका
     पुलिस वालों को दानिश अली ने बताई निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन्स

  • पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने डाला वोट
     मथुरा में पैतृक गांव गंठोली में पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वोट डाला। मेरठ के गन्ना भवन में 90 वर्षीय रामदेवी ने भी अपने मताधि‍कार का इस्‍तेमाल क‍िया।
    PunjabKesari

  • BJP उत्तर में 'हाफ' और दक्षिण में साफ- दानिश अली
    लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान पर कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली ने कहा, "रुझान साफ हैं, जनता देश में सरकार बदलने के लिए मतदान कर रही है. पहले कहा जाता था कि भाजपा उत्तर में 'हाफ' और दक्षिण में साफ, लेकिन अब वो 'हाफ' भी नहीं बची है."

  • पर्ची नहीं पहुंची घर, मतदाता परेशान
    जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाताओं तक पहुंचाने का दम भरा जा रहा था। मथुरा में सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू होते ही इस दावे की हवा निकल गई।  शहर के पास डेम्पियर नगर में ही मतदाता पर्ची नहीं आई। इसके चलते यहां बूथ पर लोगों को वोट डालने में परेशानी हुई। राजनीतिक दलों द्वारा लगाई गई टेबल पर मतदाता अपनी पर्ची को सूची में तलाशते रहे।

               दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर 9 बजे तक का वोट प्रतिशत
    1. अमरोहा 14.88 %
    2. गाजियाबाद 10.67%
    3. मेरठ 12.66 %
    4. बागपत 11.49 %
    5. अलीगढ़ 12.18 %
    6. मथुरा 11.18% 
    7. बुलंदशहर 10.68%
    8. गौतमबुद्धनगर 10.15%
  • हापुड़ में EVM में खराबी से मतदान में देरी
    जिले के पिलखुवा क्षेत्र में EVM मशीन में आई खराबी,  45 मिनट तक मतदाता लाइन में खड़े होकर करते रहे इंतजार..ईवीएम बदलने में करीब 45 मिनट का लगा समय

  • अखिलेश यादव ने कहा- आपका वोट हक भी है और जिम्मेदारी भी
    दूसरे चरण की वोटिंग के बीच अखिलेश यादव बोले- 'आपका एक वोट संविधान के द्वारा दिया गया हक भी है और जिम्मेदारी भी. ख़ुद भी वोट डालें और आसपास के मतदाताओं को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें.'

  • अमरोहा- मतदान केंद्र पर पहुंचे दानिश अली
    दानिश अली ने कहा कि लोग इंडिया गठबंधन को वोट कर रहे हैं, लोग राहुल गांधी को मतदान कर रहे, अमरोहा की जनता गठबंधन के साथ है। गठबंधन यहां भारी मतों से जीत रहा है। 

  • सब लोगों को वोट जरूर डालना चाहिए- अरुण गोविल
    "मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि सब लोगों को वोट जरूर डालना चाहिए. ये हमारा देश के प्रति कर्तव्य है. मतदान हमारा अधिकार है"

  • बागपत की जनता से बोले जयंत चौधरी
    दूसरे चरण की वोटिंग के बीच आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की अपील- आप सभी मतदातगणों से अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप अपनी सक्रियता दिखाते हुए संविधान द्वारा प्रदत्त अपने अधिकार का इस्तेमाल करें एवं सबसे पहले मतदान करें। आज दूसरे चरण का चुनाव है, चुनाव के इस चरण में बागपत की जनता को भी अपने बेहतर कल का चुनाव करना है। आपका एक-एक वोट आपके क्षेत्र, अपके देश की दशा और दिशा निर्धारित करेगा। इसलिए अपने लिए, अपनी सुविधा और विकास के लिए सही चुनाव अवश्य करें।

  • 100 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान
    गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के दादरी मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ पर लगभग 100 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान।ऑ
    PunjabKesari

  • वोट करने के लिए आगे आएं- मायावती
    दूसरे चरण की वोटिंग शुरू होते ही बीएसपी चीफ मायावती ने कहा- किसी व्यक्ति या पार्टी विशेष के बजाय देश व देश के करीब सवा सौ करोड़ मेहनतकश जनता की गरीबी व बेरोजगारी-मुक्त ’अच्छे दिन’ लाने के लिए वोट करने में ही देश व जनहित निहित. देश में बहुजन-हितैषी ’अच्छी सरकार’ के लिए वोट करने के लिए आगे आयें. अतः ’पहले मतदान फिर जलपान’

  • गाजियाबाद- साहिबाबाद में EVM मशीन में खराबी
    बूथ संख्या 647 पर EVM में आई खराबी
    बूथ संख्या 647 पर मतदान नहीं हुआ शुरू

  • मेरठ ब्रेकिंग :- लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ शुरू । विकलांग मतदाताओं में भी जोश । मतदान केंद्र पहुंच कर किया मतदान ।
    PunjabKesari

  • BJP उम्मीदवार अतुल गर्ग ने डाला वोट, कहा- 'जीत की गारंटी है'
    गाजियाबाद से बीजेपी उम्मीदवार अतुल गर्ग ने दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान अपनी पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला है। उन्होंने कहा- गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा का टिकट मिलना जीत की गारंटी है। 

  • नोएडा के सेक्टर 82 में बूथ संख्या 683 पर ईवीएम खराब
    नोएडा के सेक्टर 82 स्थित सामुदायिक केंद्र में बूथ संख्या 683 में ईवीएम खराब हो गई। इससे मतदान प्रभावित हुआ।

  • बागपत- सिसाना गांव में बूथ संख्या 275 पर EVM खराब, बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में EVM मशीन खराब

  • बागपत लोकसभा सीट
    बागपत लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान शुरू हो गया है। इस सीट से भाजपा ने राजकुमार सांगवान को टिकट देकर मैदान में उतारा है। बसपा ने प्रवीण बंसल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, सपा-गठबंधन ने अमरपाल शर्मा को मैदान में उतारा है।
     
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनता से अपील 
    PunjabKesari
  • आपका वोट तय करेगा देश के उज्जवल भविष्य की दिशा- केशव प्रसाद मौर्य
     'मैं द्वितीय चरण के सभी लोकसभाओं के समस्त मतदाताओं से अपील करता हूँ, अब देश को गरीबी से पूरी तरह मुक्त करने, देश को भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त कराने का, देश को परिवारवादी राजनीति से मुक्त कराने का समय आ गया है. देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार जरूरी है, कमल के फूल को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. आपका महत्वपूर्ण वोट देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेगा।
     
  • मतदान से पहले भगवान की शरण मे पहुँचे भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह
    PunjabKesari

आपको बता दें कि इस चरण में अमरोहा को छोड़कर बाकी सभी सीटें बीजेपी ने जीती थी। इस बार फिर इन सीटों पर एनडीऔ और इंडिया के बीच जबरदस्त टक्कर है। दोनों ओर से कई दिग्गज मैदान में हैं।
PunjabKesari

अमरोहा लोकसभा सीट
इस लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कंवर सिंह तंवर को मैदान में उतारा है तो वहीं सपा कांग्रेस की तरफ से दानिश अली और बसपा के मुजाहिद हुसैन को टिकट दिया गया है। अब यहा पर मुकाबला त्रिकोणीय होता दिखाई दे रहा है। ये सीट मुस्लिम बहुल सीट है ऐसे में में बसपा ने बसपा और गठबंधन की ओर से दोनों मुस्लिम प्रत्याशी होने की वजह से वोट कटना तय है वहीं रालोद के आने से यहां बीजेपी और मजबूत हुई है।

मेरठ लोकसभा सीट
मेरठ लोकसभा की तरफ नजर डाले तो भाजपा ने अरुण गोविल पर विश्वास जताया है कि जो कि  प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में प्रभु राम की भूमिका निभा चुके हैं। वहीं बसपा ने देवव्रत त्यागी और सपा ने सुनीता वर्मा को टिकट दिया है। मेरठ सीट पर पहले भी बीजेपी का ही क़ब्ज़ा था।

गाजियाबाद लोकसभा सीट
भाजपा ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से  दो बार सांसद रहे वीके सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। जबकि गठबंधन में ये सीट कांग्रेस के पाले में हैं। कांग्रेस ने यहां से डॉली शर्मा को टिकट दिया है तो वहीं बसपा से नंद किशोर पुंडीर मैदान में है।

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट
गौतमबुद्धनगर सीट से बीजेपी ने लगातार दो बार सांसद रहे डॉ महेश शर्मा को फिर से टिकट दिया है। बसपा की ओर से राजेंद्र सोलंकी मैदान में हैं वहीं समाजवादी पार्टी ने इस सीट से महेन्द्र नागर को टिकट दिया है। तीनों प्रत्याशी अलग-अलग जातियों से हैं ऐसे में इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प है। 

बुलंदशहर लोकसभा सीट
आपको बता दें कि बुलंदशहर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, यहां पर भाजपा ने 2014 और 2019 में लगातार कमल खिलाया है।  बीजेपी ने यहां से भोला सिंह को फिर से मैदान में उतारा है। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन से शिवराम वाल्मीकि और बसपा ने नगीना से सांसद रहे गिरीश चंद्र पर दांव लगाया है। 2009 को छोड़कर 1991 से यहाँ लगातार बीजेपी की जीत होती रही है। 

अलीगढ़ लोकसभा सीट
अलीगढ़ लोकसभा सीट पर भी भाजपा का दबदबा है, भाजपा ने वर्तमान सांसद सतीश गौतम को ही टिकट दिया है। बसपा ने यहां मुस्लिम प्रत्याशी गुफ़रान नूर का टिकट काटकर बीजेपी से ही आए हितेंद्र कुमार को टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी से जाट बिरादरी के बिजेंद्र सिंह मैदान में है। इस सीट पर भी मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं लेकिन तीनों दलों में किसी ने मुस्लिम प्रत्याशी नहीं उतारा है।

मथुरा लोकसभा सीट
मथुरा लोकसभा सीट VIP सीट मानी जाती है। इस सीट से लगातार दो बार फ़िल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी सांसद रही है। इस बार भी वो बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने यहां से मुकेश धनगर को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने यहां जाट बिरादरी से आने वाले आईआरएस रहे सुरेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!