UP: भाजपा युवाओं को संगठन में दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Abha Walia,Updated: 25 Feb, 2020 04:06 PM

up bjp can give big responsibility to youth in the organization

यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त को लेकर पार्टी बेहद गंभीर है।

लखनऊ: यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त को लेकर पार्टी बेहद गंभीर है। पार्टी का ये मानना है कि दिल्ली विधानसभा में हुई चूक में संगठन की बड़ी भूमिका रही है। यूपी में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बड़े बदलाव कर नौजवानों को विशेष तरजीह दिया जाएगा। स्वतंत्र देव ने बताया कि 35 फीसदी पुराने पदाधिकारियों को हटाकर उनके स्थान पर नये लोगों को स्थान देने की सम्भावना है।

 सिंह ने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बार संगठन में नये युवाओं को मौका दिया जाएगा। प्रदेश में विभागों की कमान संभाल रहे मंत्री और निगम, आयोग व अलग-अलग बोर्डो के राज्य मंत्री का दर्जा पाए पदाधिकारी भी हटाए जाएगे।  नये चेहरों को अलग-अलग स्थानों पर समायोजित किया जायेगा। कुछ विधायक टीम में स्थान पा सकते है तो कुछ एमएलसी बने पदाधिकारियों में सक्रीय भूमिका वाले ही इस बार टीम में रह सकते है।  होली के बाद ही संगठन में बदलाव कर के नई टीम का ऐलान कर दिया जायेगा।

प्रदेश नेतृत्व अपनी टीम बनाते हुए जातीय, क्षेत्रीय व राजनैतिक समीकरणों को ध्यान में रखेगा, तो वहीं निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जायेगा।  जैसे अशोक कटारिया और नीलिमा कटियार राज्य मंत्रिमंडल में स्थान ले चुके है।  इसी तरह उपाध्यक्ष में संजीव बालयान केद्र में राज्य मंत्री की भूमिका निभा रहे हैं।  दूसरे उपाध्यक्ष बीएल वर्मा और जसवंत सैनी भी राज्यमंत्री का दर्जा पा गये है। संगठन में धर्मवीर प्रजापति भी माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हो गये है।  लिहाजा ऐसे कई नेताओं के खाली स्थान पर नये चेहरे को तरजीह दी जायेगी।  स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद को कांसेप्ट पर काम करती है।  इस लिहाज से पिछले दिनों में कुछ बदलाव हुए है जिसके बाद खाली स्थानों पर नये चेहरों को समायोजित किया जायेगा। हालांकि नौजवानों को हमेशा हमने वरीयता दी है, लेकिन किसे क्या स्थान मिलेगा ये कहना जल्दबाजी होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!