Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Jun, 2025 09:32 PM

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव में बीती रात करीब 10 बजे प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई।
Azamgarh News, (शुभम सिंह): उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव में बीती रात करीब 10 बजे प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई।

दरअसल, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अमित राजभर (22) की मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव की एक लड़की से विगत चार-पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के के परिजन दोनों की शादी के लिए राजी थे लेकिन लड़की के परिजन राजी नहीं थे। बुधवार की रात अमित प्रेमिका से मिलने के लिए मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव पहुंच गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ लालगंज और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया मृतक के परिजनों की तहरीर पर 3 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो की गिरफ्तारी हो चुकी है तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।