'सिकंदर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस को ईदी देने को तैयार सलमान खान, एक्टर के स्वैग और रश्मिका के ग्रेस ने लूटा दिल

Edited By Purnima Singh,Updated: 23 Mar, 2025 06:41 PM

trailer of  sikander  released

बॉलीवुड के 'दबंग' और बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर' सलमान खान के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। दबंग खान की धुआंधार फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर सलमान खान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस पूरी तरह से क्रेजी हो गए...

Bollywood News : बॉलीवुड के 'दबंग' और बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर' सलमान खान के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। दबंग खान की धुआंधार फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर सलमान खान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस पूरी तरह से क्रेजी हो गए हैं। भाईजान फैंस को 30 मार्च को ईदी देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

फिल्म में 'गजनी' का भी ट्विस्ट 
साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार 'सिकंदर' का ट्रेलर एक्शन-पैक्ड है। सलमान अपनी इस फिल्म में पिछली कई फिल्मों जैसे किक, जय हो आदि का फील देते दिख रहे हैं। वहीं एआर मुर्गदास ने अपने वादे मुताबिक 'गजनी' फिल्म का ट्विस्ट भी इस फिल्म में दिया है। फिल्म की कहानी सिकंदर यानी सलमान खान की है, जो राजकोट का राजा माना जाता है। सिकंदर को राजकोट का राजा यानी रॉबिनहुड माना जाता है। हालांकि साईश्री यानी फिल्म की हिरोइन रश्मिका मंदाना के लिए वो संजय है। 

फैंस कमेंट कर शो कर रहे क्रेज 
ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सलमान खान का स्वैग एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहा है। ट्रेलर पर फैंस के कमेंट्स की बारिश हो रही है। फैंस अपनी खुशी और क्रेज कमेंट कर शो कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जबरदस्त, धमाल, आउटस्टैंडिंग और सलमान भाई की एक्शन पैक परफॉर्मेंस।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर है भाई।’ 

'सिकंदर' फिल्म की स्टारकास्ट 
फिल्म के स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही फिल्म में बाहुबली फेम सत्यराज भी अपना किरदार निभाते दिखेंगे। वहीं शरमन जोशी का भी अहम किरदार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!