भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लिखने की धमकी देना पड़ी भारी, थाना प्रभारी लाईन हाजिर

Edited By Ramkesh,Updated: 07 Apr, 2026 06:40 PM

threatening to file false cases against bjp workers proved costly and the polic

लंबे समय से जमे गुडंबा थाना प्रभारी प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव को कमिश्नर ने पुलिस लाइन भेज दिया है। वहीं उनकी जगह पर मड़ियांव के अतिरिक्त इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है।

लखनऊ: लंबे समय से जमे गुडंबा थाना प्रभारी प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव को कमिश्नर ने पुलिस लाइन भेज दिया है। वहीं उनकी जगह पर मड़ियांव के अतिरिक्त इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है।

बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी के घर भाजपा कार्यकर्ता मनोज रावत कुछ लोगों के साथ जाकर शिकायत किया था। कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती थाना प्रभारी के द्वारा झूठे मुकदमे लिखकर जेल भेजा जा रहा है। इसके बाद भाजपा के पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी ने पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही थी। और सोमवार को कॉन्फ्रेंस के दौरान थाना प्रभारी गुडंबा के खिलाफ मोर्चा खोला था।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले पर उच्च अधिकारियों ने गोपनीय जांच की थी । जिसमें थाना प्रभारी दोषी पाए गए हैं। दोष सिद्ध होने पर प्रभातेश कुमार श्रीवास्त को लाइन हाजिर किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!