CAA व NRC के समर्थन का नायाब तरीका, वेडिंग कार्ड के जरिये की कानून समझने की अपील

Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Jan, 2020 02:22 PM

the unique way of supporting caa and nrc the appeal to understand

देश में इन दिनों CAA व NRC पर माहौल गर्म है। इस कानून का जितने लोग विरोध करने वाले हैं उतना ही समर्थन करने वाले भी...

संभलः देश में इन दिनों CAA व NRC पर माहौल गर्म है। इस कानून का जितने लोग विरोध करने वाले हैं उतना ही समर्थन करने वाले भी हैं। दोनों पक्ष अपने-अपने तरीके से बात रख रहे हैं। ऐसे में समर्थन का एक नायाब तरीका सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश के एक युवक-युवतियों ने अपनी शादी के कार्ड के जरिए CAA का समर्थन किया है।

बता दें कि UP के संभल जिले में रहने वाले मोहित मिश्रा और सोनम पाठक की 3 फरवरी को शादी होनी है। ऐसे में उन्होंने अपने वेडिंग कार्ड के जरिए CAA व NRC का समर्थन किया है।

मोहित ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए CAA व NRC का हम समर्थन करते हैं। हम चाहते हैं कि इस कानून के लिए जागरूकता फैले और लोग इसके तथ्यों को समझें। इसीलिए हमने अपनी शादी के कार्ड पर लोगों से कानून को समझने की अपील की है।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!