पत्नी के अफेयर का खुल गया भेद, कॉफी में दिया पति को जहर...लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग

Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Mar, 2025 01:14 PM

the secret of the wife s affair is out

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में आए दिन पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाले मामले सामने आ रहे है। जिनके बारे जानकर हर किसी के होश उड़ रहे है। एक ताजा मामला मुजफ्फरनगर से सामने आया है...

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में आए दिन पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाले मामले सामने आ रहे है। जिनके बारे जानकर हर किसी के होश उड़ रहे है। एक ताजा मामला मुजफ्फरनगर से सामने आया है। यहां पर पति-पत्नी के बीच पनप रहे अविश्वास और शक ने उनके जीवन में जहर घोल दिया। आरोप है कि पत्नी ने पति को कॉफी में जहर मिलाकर उसे पिला दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानिए क्या है पूरा मामला 
मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भायंगी का है। यहां पर रहने वाले 26 साल के अनुज शर्मा की शादी लगभग 2 साल पहले गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र फरखनगर की पिंकी शर्मा उर्फ सना से हुई थी। अनुज मेरठ के ग्लोबल अस्पताल में नौकरी करता है। जब उनकी शादी को कुछ महीने बीत गए तो पति और पत्नी में कुछ बातों को लेकर झगड़ा होना शुरू हो गया। दोनों के बीच लगातार झगड़े होते रहते थे। आरोप है कि शादी से पहले पत्नी के प्रेम का भेद खुल गया, जिसके बाद उसने अपने पति को कॉफी में जहर मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद उसकी हालत काफी बिगड़ गई और उसे मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां वो जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। 

शादी से पहले किसी और से था अफेयर 
आरोप है कि पिंकी का शादी से पहले किसी और लड़के के साथ अफेयर चल रहा था और शादी के बाद अक्सर पिंकी मोबाइल पर उस लड़के से मैसेज और वीडियो कॉल पर बात किया करती थी। यह बातें अनुज को पसंद नहीं थी, उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की। लेकिन जब अनुज नौकरी पर चला जाता था तो उसके बाद पिंकी घर पर अकेली रहकर उस लड़के से घंटो-घंटो फोन पर बात किया करती थी। एक दिन अनुज ने पिंकी के हाथों से मोबाइल छीन लिया और उसने उस लड़के से की गई बात और मैसेज के साथ-साथ उस लड़के का फोटो भी देख लिया था। जिसके बाद दोनों में विवाद काफी बढ़ गया।  

पिंकी ने पति के खिलाफ की थी शिकायत 
बताया जा रहा है कि पिंकी ने अपने पति के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस को शिकायत की और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों की महिला थाने में काउंसलिंग भी कराई थी और समझोता होने पर दोनों घर आ गए। जिस लड़के से पिंकी बात करती थी, वो लड़का कोई और नहीं बल्कि पिंकी के ताऊ की बेटी का बेटा था। यानी वह रिश्ते में पिंकी का भांजा लगता था। अनुज ने जब पिंकी से इस पूरे मामले में बात की तो उसने बताया कि शादी से पहले वह उस लड़के से प्रेम करती थी लेकिन शादी के बाद ऐसा कुछ नहीं है, वह सिर्फ उससे फोन पर बात करती है।   

'घर आते ही की मारने की कोशिश' 
पीड़ित की बहन का आरोप है कि अनुज ने पिंकी के अफेयर की सारीं बातें भूला दी और उसे घर लेकर आया। लेकिन, घर आने के बाद पिंकी ने अनुज को मारने की साजिश रची। उसने 25 तारीख की शाम अनुज को मारने की नीयत से काफी में जहर डालकर पिला दिया था जिससे अनुज की तबीयत बिगड़ गई और उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने पिंकी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!