बंगाल का उत्साह बता रहा- टेरर, माफियाराज व कटमनी की सरकार से मिलेगी मुक्तिः सीएम योगी

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Apr, 2026 03:28 PM

the enthusiasm in bengal suggests freedom from terror mafia rule and a governm

प. बंगाल के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र की सड़कें सोमवार को ‘वंदे मातरम, भारत मां, जयश्रीराम, हिंदू सम्राट, बुलडोजर बाबा’ के जयकारों से गूंज उठीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा उम्मीदवार अनुपम विश्वास के लिए चुनावी रथ पर रोड-शो करने निकले तो...

लखनऊ: प. बंगाल के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र की सड़कें सोमवार को ‘वंदे मातरम, भारत मां, जयश्रीराम, हिंदू सम्राट, बुलडोजर बाबा’ के जयकारों से गूंज उठीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा उम्मीदवार अनुपम विश्वास के लिए चुनावी रथ पर रोड-शो करने निकले तो जैसे जनसमुद्र उमड़ पड़ा। सड़कों पर हजारों युवा एवं बुजुर्ग अपने लोकप्रिय नेता की झलक मोबाइल में कैद करते दिखाई दिए तो छतों पर खड़ीं महिलाएं हाथ जोड़कर ‘योगी-योगी’ के नारे लगाती दिखीं। बंगाल में ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से पुकारे जा रहे सीएम योगी ने भी सड़कों पर उमड़े लोगों पर बीच-बीच में पुष्पवर्षा की। सीएम योगी के साथ भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्य़क्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या भी उपस्थित रहे। 

‘भगवान’, भगवा और भाजपा नेतृत्व में ‘विश्वास’ की जीत का आश्वासन
सीएम योगी के रथ के आगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण व संकटमोचन हनुमान के वेष में कलाकार चल रहे थे। आध्यात्मिक धरा पर इस वेशभूषा में कलाकारों को देख हर कोई उनके प्रति श्रद्धा निवेदित करता रहा। वहीं पूरे रोड-शो के मार्ग में भगवा व भाजपा का ध्वज फहराता दिखाई दिया। कल्याणी विधानसभा क्षेत्र में उमड़े जनसैलाब ने एक तरह से सीएम योगी को आश्वस्त किया कि  यहां ‘भगवान’, भगवा व भाजपा के नेतृत्व में आपके विश्वास (भाजपा प्रत्याशी अनुपम विश्वास) की ही जीत होगी। 

नागरिकों ने कहा- बुलडोजर को बनाएं दंगाइयों का काल
15 वर्ष से तृणमूल कांग्रेस की अराजकता से परेशान बंगाल के नागरिक सुशासन की आस में योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जयश्रीराम का उद्घोष करते दिखे। बीच-बीच में ‘वंदे मातरम, भारत मां, हिंदू सम्राट, बुलडोजर बाबा’ की जयकार से गूंज रहे कल्याणी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सीएम योगी से कह रहे थे कि बुलडोजर को दंगाइयों का काल बनाएं। सीएम योगी ने भी आश्वस्त किया कि 4 मई के बाद बंगाल में माफियाराज समाप्त हो जाएगा। 

बंगाल का उत्साह बता रहा- टेरर, माफियाराज व कटमनी की सरकार से मिलेगी मुक्ति
मुख्यमंत्री ने बंगाल के मतदाताओं से संवाद स्थापित करते हुए रोड शो में उमड़ी भीड़ का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आपका उत्साह बता रहा है कि बंगाल टेरर, माफियाराज और कटमनी की सरकार से मुक्ति पाएगा। 23 अप्रैल को प्रथम चरण के मतदान के रुझान बताते हैं कि बंगाल में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनेगी। 

यूपी में माफिया-करप्शन समाप्त, बंगाल में भी यही होगा
सीएम ने कहा कि ममता दीदी गुमराह करती थीं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि अब बंगाल में खेला शेष, उन्नयन शुरू। बंगाल को फिर से उन्नयन-विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए 4 मई को मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार आएगी। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने माफिया, करप्शन को समाप्त किया और जो बचा था, उसे बुलडोजर ने पूरा किया। भाजपा सरकार आने के बाद बंगाल में भी माफियाराज समाप्त होगा। आमार सोनार बांग्ला, अब टीएमसी मुक्तो बांग्ला बनेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!