...पहले कांग्रेस ने, फिर कम्युनिस्टों ने और 15 वर्षों में TMC ने बंगाल की पहचान का संकट खड़ा कर दिया: योगी

Edited By Ramkesh,Updated: 18 Apr, 2026 07:02 PM

first congress then the communists and in 15 years the tmc have created a

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने बंगाल के जलपाईगुड़ी धूपगुड़ी इलाके में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, मामता सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा पहले कांग्रेस ने, फिर कम्युनिस्टों ने और 15 वर्षों में TMC ने बंगाल की...

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने बंगाल के जलपाईगुड़ी धूपगुड़ी इलाके में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, मामता सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा पहले कांग्रेस ने, फिर कम्युनिस्टों ने और 15 वर्षों में TMC ने बंगाल की पहचान का संकट खड़ा कर दिया है। जो बंगाल भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन कहलाता था वो  बंगाल आज इनकी लूट और भ्रष्टाचार के कारण कंगाल हुआ जा रहा है। बंगाल आज लीडर की बजाय लूजर हो रहा है।

योगी ने माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कहा कल के महिला आरक्षण बिल में 'आधी आबादी' को मिलने वाले अधिकारों के बारे में जो ज़रूरी बदलाव किए गए थे, जिसमें कांग्रेस, TMC, SP और लेफ्ट पार्टियों ने कल रुकावटें डालीं और उसे दबाने की कोशिश की, उन्होंने उसे पास नहीं होने दिया। उन्होंने आधी आबादी का अपमान किया है और उनके अधिकारों पर डकैती डालने का काम किया है। देश की बहनें इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं कर सकतीं है। 

गौरतलब है कि सदन में दो दिन की बहस के बाद शुक्रवार शाम मतदान हुआ। संसद में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देने वाले क़ानून में संशोधन और डीलिमिटेशन से जुड़े बिलों के समर्थन में 298 मत पड़े जबकि इसके विरोध में 230 मत पड़े। संसदीय लोकसभा क्षेत्रों की संख्या फिर से निर्धारित करने के लिए लाया जा रहा परिसीमन या डीलिमिटेशन विधेयक भी इसके साथ जुड़ा हुआ था। सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश क़ानून (संशोधन) विधेयक भी इन दोनों विधेयकों के साथ पेश किया था। इस विधेयक का मक़सद केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन‑क़ानून व आरक्षण‑व्यवस्था को नए परिसीमन और लोकसभा‑विस्तार ढांचे से जोड़ना था। फिलहाल अब चुनाव में बीजेपी इस विषय को लेकर मुद्दा बना रही है अब देखना हो कि क्या बीजेपी को चुनाव में इसका फायदा मिलता है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!