'उप चुनावों के नतीजे से फट गया BJP के धर्म का ढोल...' रामगोपाल यादव ने कसा भाजपा पर तंज

Edited By Pooja Gill,Updated: 14 Jul, 2024 02:50 PM

the drum of bjp s religion burst due

इटावा: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने सात राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणामों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का धर्म का ढोल फट गया है, आगे आने वाले चुनावों में भाजपा सुपड़ा साफ होना तय है...

इटावा: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने सात राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणामों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का धर्म का ढोल फट गया है, आगे आने वाले चुनावों में भाजपा सुपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का फूट के राज को जनता समझने लगी है। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटो के उपचुनाव में भाजपा केवल दो ही जीत सकी है। चुनाव नतीजे में 11 विधान सभा सीटें पर भाजपा की हार हुई हैं, यह इस बात का संकेत है कि इसी साल के आखिरी में होने वाले हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही अन्य राज्यों में भी जल्दी चुनाव होने वाले हैं,हर जगह भाजपा को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ेगा।

भाजपा की हार तानाशाही का नतीजाः रामगोपाल यादव
प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा है कि ''सात राज्यों में हुए 13 विधानसभा सीटों के चुनाव के नतीजों ने भाजपा के धर्म के ढोल को फाड़ दिया है। धार्मिक स्थल बद्रीनाथ से लेकर रामेश्वरम तक भाजपा बुरी तरह से हारी है, अब किसी भी राज्य में भाजपा चुनाव नहीं जीत सकेगी। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट में पिछले 5 साल में देश भर में बिना कानून के 16 हजार मकान तोड़े गए हैं, एक दिन पाप का घड़ा फूट जाता है, हजारों लोग रोते रहे, कई मंदिर और मस्जिद भी तोड़ दिए गए हैं, लोग रोते चिल्लाते रहे उनके जीवन भर की कमाई भी चली गई। बीजेपी को इसका खमियाजा हर हाल में भुगतना पड़ेगा, आज जो भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ रहा है वो इसी तानाशाही का नतीजा है।''

डिजिटल अटेंडेंस पर ये बोले यादव
उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस और संकुल पद से बड़ी संख्या में इस्तीफा के सवाल पर कहा कि जब सरकार अन्य विभागों में इस नियम को लागू नहीं कर रही है तो फिर टीचर्स पर ही क्यों लागू किया जा रहा है, सभी चुनाव, बीएलओ के काम तो सब टीचर से सही लिए जाते हैं। सिपाही अधिकारी सभी से डिजिटल अटेंडेंस ली जाए तब तो ठीक है, पिक एंड चूज नहीं कर सकते हैं। अयोध्या में भूमाफिया और प्रशासन की मिली भगत से जमीनों के घोटाले से जुड़े हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि ''यह तो प्रथम द्दष्टया ऑन रिकॉडर् है, इस पर कोई कार्रवाई करने वाला नहीं है, महत्वपूर्ण जगहों पर जमीन खरीद ली इसमें कुछ बीजेपी के कार्यकर्ता भी शामिल है, यह सरकार किसी बेईमान के खिलाफ कारर्वाई नहीं कर सकती है।''
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!